योगी बोले-पहले परीक्षा कोई देता, नौकरी कोई और लेता था:शासन में मुन्ना भाई बैठे थे; 1146 अभ्यर्थियों को जॉइनिंग लेटर, किसानों को मुआवजा दिया
सीएम योगी ने बुधवार को कहा- पहले यूपी के युवाओं को ईमानदारी से नौकरी नहीं मिलती थी। भेदभाव होता था। इतनी अराजकता 2017 से पहले यूपी में थी। जितने भी नियुक्ति आयोग और बोर्ड थे, सब बंधक बने हुए थे। इस पर सैफई सिंडिकेट का कब्जा था। योगी ने कहा- 2017 के पहले मुन्ना भाई शासन में भी बैठे हुए थे। नियुक्ति की प्रक्रिया में परीक्षा कोई और दे देता था, नियुक्ति पत्र लेकर कोई और चला जाता था। इससे पहले, सीएम ने लखनऊ में राजस्व विभाग में चुने गए 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र बांटे। उन्होंने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 4,300 लाभार्थियों को ₹215 करोड़ की सहायता राशि भी बांटी। खबर अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)