‘यूजीसी लागू नहीं होगी, हमने कह दिया तो कह दिया’:राजा भैया बोले- चुनावी गठबंधन पर अभी कुछ तय नहीं
प्रतापगढ़ में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने यूजीसी को लेकर सख्त रुख जाहिर किया है। उन्होंने दो टूक कहा- यूजीसी लागू नहीं होगी। हमने कह दिया तो कह दिया। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति और गठबंधन के सवाल पर राजा भैया ने कहा कि अभी कुछ तय नहीं है। समय आने पर इस बारे में फैसला लिया जाएगा। उन्होंने फिलहाल अकेले चुनाव लड़ने या किसी दल के साथ गठबंधन करने को लेकर कोई घोषणा नहीं की। सिद्धांतों के साथ बातचीत को तैयार राजनीतिक गठबंधन की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की अपनी मान्यताएं और सिद्धांत हैं। इन्हें स्वीकार करते हुए जो भी राजनीतिक दल आगे आना चाहेंगे, उनसे ससम्मान बातचीत की जाएगी। राजा भैया के बयान से साफ है कि पार्टी ने गठबंधन के विकल्प बंद नहीं किए हैं, लेकिन किसी भी समझौते में अपने सिद्धांतों को प्राथमिकता देगी। फिलहाल यूजीसी पर उनके सख्त बयान और चुनावी गठबंधन को लेकर खुले रखे गए विकल्पों पर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)