20-हजार का जुआ जीतने के बाद युवक का मर्डर:कानपुर सचेंडी में घर के बाहर ईंट से सिर कूचकर की गई नृशंस हत्या, सिरफिरे भाई पर संदेह

Nov 14, 2026 - 13:38
0
20-हजार का जुआ जीतने के बाद युवक का मर्डर:कानपुर सचेंडी में घर के बाहर ईंट से सिर कूचकर की गई नृशंस हत्या, सिरफिरे भाई पर संदेह
कानपुर सचेंडी थाना क्षेत्र के कटरा भैसोर गांव में जुए में 20 हजार रुपए जीतने के बाद युवक सोनू (32) की घर के बाहर ही ईंट से सिर कूचकर नृशंस हत्या कर दी गई। सुबह परिवार के लोगों ने शव देखा तो मर्डर का पता चला। सूचना पर सचेंडी थाने की पुलिस, फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉयड की टीम और डीसीपी वेस्ट मौके पर जांच करने पहुंचे।मर्डर के बाद युवक के साथ रहने वाला उसका मानसिक बीमार भाई लापता है, घर पर ताला लगा हुआ मिला और धुले कपड़ों पर खून के छींटे मिले। पुलिस को उसके भाई पर ही मर्डर का संदेह है। पुलिस की टीमें मर्डर केस का खुलासा करने के लिए काम कर रही हैं। मर्डर के बाद भाई लापता, घर पर ताला लगा मिला कटरा भैसोर निवासी मृतक सोनू मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में उनकी वृद्ध मां रामजानकी और मानसिक रूप से अस्वस्थ बड़े भाई मिंचू है, जबकि चार बहनों की शादी हो चुकी है। मां रामजानकी करीब एक महीने से घाटमपुर में अपनी बड़ी बेटी के पास उसकी ससुराल में हैं। घटना के समय बड़े भाई मिंचू घर के अंदर कमरे में थे। इसी दौरान घर के बाहर बरामदे में सोनू की हत्या कर दी गई। हालांकि घर के अंदर मौजूद बड़े भाई को वारदात की भनक तक नहीं लगी। शनिवार सुबह मृतक सोनू की बहन ने उसे कॉल किया, लेकिन कई बार कॉल करने के बाद भी कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके चलते उसने पड़ोस में रहने वाले अपने चचेरे भाई से घर पर जाकर देखने को कहा। चचेरा भाई घर पहुंचा तो दंग रह गया, घर के बाहर सोनू का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। मर्डर की जानकारी मिलते ही उसने सबसे पहले परिवार और गांव के लोगों को बताया। इसके बाद सचेंडी थाने पर सूचना दी। हत्या की जानकारी मिलते ही सचेंडी थाने की पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड मौके पर जांच करने पहुंचे। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी भी मौके पर पहुंचे और मर्डर का खुलासा करने के लिए तीन टीमें गठित कर दी। मर्डर के खुलासे को पुलिस ने तीन टीमों को लगाया डीसीपी वेस्ट ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि सोनू के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से कई वार करके मर्डर किया गया है। पुलिस ने आसपास छानबीन की, लेकिन हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट भी पुलिस ने घर के पास ही बरामद कर ली है। इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल और आसपास से जरूरी साक्ष्य जुटाए। मर्डर का खुलासा करने के लिए तीन टीमों को लगाया है, जल्द ही मर्डर का खुलासा करके आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। मर्डर के बाद भाई लापता, तलाश में जुटी पुलिस डीसीपी वेस्ट ने बताया कि मर्डर के बाद से मृतक सोनू का भाई मिंचू लापता है। मिंचू मानसिक रूप से बीमार बताया जाता है, लेकिन घर से जाने से पहले उसने तीन ताले लगाकर पूरे घर को लॉक किया है। रोज की तरह वह साइकिल से जाने की बजाए पैदल घर से निकला है। मिंचू के कपड़े भी घर के बाहर रस्सी पर धुलकर डाले गए थे, कपड़ों पर खून के दाग मिले हैं। आशंका है कि भाई ने ही मर्डर किया है, जुआ जीतने की बात भी ग्रामीणों ने ही बताई है। सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है, जल्द ही मर्डर केस का खुलासा किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User