दो दरवाजे अंदर से बंद, कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश, घायल मिली 2 साल की मासूम!
कन्नौज के सरकारी आवास में पति-पत्नी के शव मिले हैं। उनकी दो साल की बेटी घायल अवस्था में मिली। घर के दोनों दरवाजे अंदर से बंद होने के कारण पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।
दि राइजिंग न्यूज़ | कन्नौज | 5 नवंबर 2026
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज क्षेत्र में स्थित पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सरकारी आवास में यह घटना हुई। यहां करीब 32 वर्षीय संजीव कुमार अपनी पत्नी शिखा और दो साल की बेटी के साथ रहते थे। गुरुवार सुबह कमरे में पति-पत्नी के शव मिले। महिला के गले पर कपड़े से कसने के निशान थे, जबकि पति के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए। घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक, आवास में आने-जाने के लिए दो दरवाजे हैं। एक दरवाजे पर ताला लगा था, जबकि दूसरे की कुंडी अंदर से बंद थी। ऐसे में पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि दोनों की मौत कैसे हुई और घर के अंदर कौन आया था। मामले की जांच के लिए पुलिस के साथ खोजी कुत्तों और फील्ड टीम को भी लगाया गया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)