अयोध्या बॉर्डर सील, 30 मिनट जाम में फंसे बृजभूषण:कहा- ये घोर अव्यवस्था है, किसको जिम्मेदारी दें; त्राहि-त्राहि मचा हुआ है

Nov 05, 2026 - 19:20
0
अयोध्या बॉर्डर सील, 30 मिनट जाम में फंसे बृजभूषण:कहा- ये घोर अव्यवस्था है, किसको जिम्मेदारी दें; त्राहि-त्राहि मचा हुआ है
गोंडा-अयोध्या बॉर्डर सील होने से गुरुवार देर शाम करीब 6 बजे पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी जाम में फंस गए। नवाबगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास करीब 30 मिनट तक उनका काफिला जाम में फंसा रहा। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और व्यवस्थाओं को घोर अव्यवस्था बताया। उन्होंने कहा कि अयोध्या सील होने से गाड़ियां दूसरे रास्तों से घूमकर आ रही हैं। इसी वजह से जाम की स्थिति बन रही है। अयोध्या सील होने से मची त्राहि-त्राहि जाम में फंसे बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, घोर अव्यवस्था है और किसको जिम्मेदारी दें। जब अयोध्या सील कर दिया जाता है, तो ये सारी गाड़ियां घूमकर आ रही हैं। उसी कारण यहां त्राहि-त्राहि मचा हुआ है।" दरअसल, बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को नवाबगंज, नंदनी नगर सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद अपने घर विश्नोहरपुर जा रहे थे। इसी दौरान नवाबगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास उनका काफिला जाम में फंस गया। एक किलोमीटर तक लगी थी वाहनों की कतार बृजभूषण शरण सिंह के काफिले के पीछे करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी थी। आम लोग भी जाम में फंसे हुए थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने पूर्व सांसद को जाम में फंसा देखा। वे मोबाइल लेकर उनके पास पहुंचे और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल किए। इस पर पूर्व सांसद ने अपनी नाराजगी जाहिर की। पहले भी बॉर्डर सील करने पर उठा चुके सवाल बृजभूषण शरण सिंह इससे पहले भी गोंडा-अयोध्या बॉर्डर सील किए जाने से आम लोगों को हो रही परेशानी पर सवाल उठा चुके हैं। एक बार वे परिक्रमा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे थे और रास्ता बंद किए जाने पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद कुछ मार्ग श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए खोल दिए गए थे। दीपोत्सव को लेकर सील किया गया बॉर्डर अयोध्या में शुक्रवार को होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम को देखते हुए गोंडा-अयोध्या बॉर्डर पूरी तरह सील कर दिया गया है। पुराने सरयू पुल से किसी भी वाहन को आने-जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसके चलते दूसरे रास्तों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User