राम स्वरूप विश्वकर्मा बने प्रदेश अध्यक्ष:पिछड़ा दलित समाज सेना ने शिवपुरी निवासी को सौंपी मप्र की कमान
लखनऊ में पिछड़ा दलित समाज सेना ने मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार करते हुए शिवपुरी निवासी राम स्वरूप विश्वकर्मा को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन के केंद्रीय कार्यालय लखनऊ से राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार अभियान के तहत यह घोषणा की गई। मनोनयन पत्र संगठन के संयोजक अंकित श्रीवास्तव की ओर से जारी किया गया। संगठन नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि राम स्वरूप विश्वकर्मा अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के आधार पर मध्य प्रदेश में संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। संगठन का उद्देश्य देशभर में पिछड़े, दलित, वंचित और शोषित वर्गों को एकजुट कर उनके विकास के लिए कार्य करना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)