मुंडन से लौटते परिवार पर टूटा कहर! ट्रक की टक्कर से 5 महिलाओं की मौत, 17 घायल
सीतापुर में मुंडन संस्कार से लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पांच महिलाओं की मौत और 17 लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने मृतकों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की।
दि राइजिंग न्यूज़ | सीतापुर | 7 नवंबर 2026
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में पांच महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। सभी लोग हरदोई जिले में आयोजित मुंडन संस्कार से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान पिसावां थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई और उसमें सवार कई लोग नीचे दब गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। पांच महिलाओं ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि 17 घायलों का उपचार जारी है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)