लखनऊ की दो बहनों की मौत, पिता बोले- राजनाथ सिंह नहीं होते तो बेटियों के अंतिम दर्शन भी न कर पाते!
उत्तरकाशी हिमस्खलन में लखनऊ की दो बहनों दीपिका और वर्तिका की मौत हो गई। पिता ने बेटियों के अंतिम दर्शन कराने में मदद के लिए राजनाथ सिंह का आभार जताया।
दि राइजिंग न्यूज़ | लखनऊ | 5 नवंबर 2026
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आए भीषण हिमस्खलन ने कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है। इस हादसे में लखनऊ की रहने वाली दो बहनों दीपिका और वर्तिका की मौत हो गई। दोनों बेटियों की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
मृतक बहनों के पिता ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार जताते हुए कहा कि अगर उनका सहयोग नहीं मिलता तो शायद वह अपनी बेटियों के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाते। परिवार ने बेटियों के शवों को घर तक लाने में मिली मदद के लिए उनका धन्यवाद किया। इस हादसे ने एक बार फिर हिमस्खलन के खतरे और पहाड़ी क्षेत्रों में बचाव कार्यों की चुनौतियों को सामने ला दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)