उरई वृद्धाश्रम में मनाया गया दीपोत्सव:डीएम और एसपी ने बुजुर्गों व बच्चों संग जलाए दीप, बांटे उपहार
जालौन के उरई स्थित वृद्धाश्रम में दीपावली पर ‘हमारी उम्मीद मिशन’ के तहत दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने बच्चों और बुजुर्गों के साथ दीप जलाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों ने बच्चों को उपहार भेंट किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। वहीं, बच्चों के साथ समय बिताकर बुजुर्गों के चेहरों पर भी मुस्कान नजर आई। डीएम और एसपी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। ‘हमारी उम्मीद मिशन’ के तहत बच्चों को बुजुर्गों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदना का भाव सिखाने के साथ उन्हें बुजुर्गों के अनुभव और आशीर्वाद से जोड़ने का प्रयास किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)