लखनऊ में जैन मंदिर का छह दिवसीय महोत्सव शुरू:आदिनाथ चौबीसी मानस्तंभ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा कार्यक्रम; 21 बग्गियां और हाथी घटयात्रा में शामिल

Nov 11, 2026 - 20:37
0
लखनऊ में जैन मंदिर का छह दिवसीय महोत्सव शुरू:आदिनाथ चौबीसी मानस्तंभ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा कार्यक्रम; 21 बग्गियां और हाथी घटयात्रा में शामिल
लखनऊ के आशियाना स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को श्री आदिनाथ चौबीसी मानस्तंभ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। छह दिवसीय महोत्सव में मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागरजी मुनिराज का सान्निध्य मिल रहा है। जैन धर्म में पंचकल्याणक को पाषाण से भगवान बनने की आध्यात्मिक यात्रा माना जाता है। महोत्सव की शुरुआत घटयात्रा और जुलूस से हुई। इसमें 21 आकर्षक बग्गियां और हाथी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। बग्गियों पर सवार मुख्य पात्र जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीं पीले वस्त्रों में महिलाओं ने सिर पर नारियल और मंगल कलश धारण कर अनुशासित तरीके से घटयात्रा में सहभागिता की। भगवान आदिनाथ के जयकारों से गूंजा परिसर भगवान श्री आदिनाथ को सुसज्जित रथ में विराजमान किया गया। युवा और बच्चों ने भक्तिभाव से रथ खींचा। भगवान के जयकारों और भक्ति संगीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद भूमि शुद्धि, मंडप उद्घाटन और संघ का मंगल प्रवेश हुआ। इसके बाद ध्वजारोहण और दीप प्रज्वलन किया गया। दोपहर 1 बजे इंद्र प्रतिष्ठा और मंगल कलश स्थापना की धार्मिक क्रियाएं संपन्न हुईं। शाम 7 बजे भव्य महाआरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। आज होंगे गर्भ कल्याणक के आयोजन मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन 12 नवंबर को गर्भ कल्याणक की धार्मिक क्रियाएं होंगी। दोपहर 3:30 बजे माता की गोद भराई और महिला संगीत का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही पूज्य उपाध्याय श्री के मंगल प्रवचन भी होंगे। महोत्सव को लेकर आशियाना जैन समाज में उत्साह और भक्ति का माहौल है। छह दिनों तक मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User