लखनऊ में मकानों में चोरी करने वाला गैंग पकड़ा गया:एक आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी संरक्षण में; 7.5 लाख के जेवर, नकदी और स्कूटी बरामद

Nov 07, 2026 - 19:58
0
लखनऊ में मकानों में चोरी करने वाला गैंग पकड़ा गया:एक आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी संरक्षण में; 7.5 लाख के जेवर, नकदी और स्कूटी बरामद
लखनऊ में कृष्णानगर पुलिस ने बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के एक 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया है। इनके कब्जे से करीब 7.5 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर, 13,800 रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद हुई है। बंद मकान का ताला तोड़कर घर में घुसे थे पुलिस के मुताबिक,31 अक्टूबर को इंद्रलोक निवासी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 30/31 अक्टूबर की रात अज्ञात चोर घर से जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। मामले में कृष्णानगर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस की तीन टीमें जांच में लगाई गई थीं। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी और मैनुअल जांच के जरिए पुलिस ने शनिवार, 7 नवंबर को राज कश्यप (19) को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ दो बाल अपचारियों को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया। कबाड़ बीनने के दौरान करते थे बंद मकानों की रेकी पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तीनों कबाड़ बीनने का काम करते थे।इसी दौरान ऐसे मकानों की रेकी करते थे, जिनमें ताला लगा होता था और कोई मौजूद नहीं रहता था। इसके बाद रात में मौका देखकर मकान में घुसकर चोरी करते थे। आरोपी के मुताबिक, करीब छह-सात दिन पहले यातायात पार्क के पास एक बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी की थी।चोरी के जेवर और नकदी आपस में बांट लिए थे।शनिवार को इन्हें बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ लिया। हाथ के झाले, कान के झुमके समेत कई जेवर बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो सोने के हार, मंगलसूत्र, हाथ के झाले, कान के झुमके, चांदी की शुभ-लाभ पत्तियां, पायल और बिछिया समेत अन्य आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा 13,800 रुपए नकद और घटना में इस्तेमाल स्कूटी भी मिली है। गिरफ्तार आरोपी राज कश्यप मूल रूप से बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के मदरांवां गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार,उसके खिलाफ कानपुर नगर के हनुमंत विहार थाने में वर्ष 2024 में लूट का मुकदमा भी दर्ज है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User