पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर:इटावा में अस्पताल में मौत; बहन को फोन कर बताई थी आपबीती

Nov 14, 2026 - 13:38
0
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर:इटावा में अस्पताल में मौत; बहन को फोन कर बताई थी आपबीती
इटावा में पत्नी से जेवर को लेकर चल रहे विवाद और ससुराल पक्ष की कथित धमकियों से परेशान 28 वर्षीय युवक ने खेत में विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसने अपनी बड़ी बहन को फोन कर आपबीती बताई और जहर खाने की जानकारी दी। बहन ने तुरंत पिता को सूचना दी। परिजन खेत पहुंचे तो युवक बेसुध हालत में पड़ा था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना जसवंतनगर थाना क्षेत्र के केवाला गांव की है। बहन को फोन कर बताई परेशानी, फिर खेत पहुंचे परिजन केवाला राजा का बाग निवासी अमित कुमार (28) पुत्र अशोक कुमार ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे घर से लगभग एक किलोमीटर दूर अपने खेत में विषाक्त पदार्थ खा लिया था। बताया गया कि ऐसा करने से पहले अमित ने अपनी बड़ी बहन सुरीना को फोन किया। उसने बहन को पत्नी और ससुराल पक्ष से चल रहे विवाद के बारे में बताया। साथ ही विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी भी दी। बहन ने तत्काल पिता अशोक कुमार को फोन कर घटना के बारे में बताया। इसके बाद पिता और परिवार के अन्य लोग खेत पहुंचे। वहां अमित बेसुध हालत में पड़ा मिला। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शादी में मिले 7 लाख के जेवर को लेकर था विवाद मृतक के पिता अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि अमित की शादी करीब सात साल पहले रन्नो देवी के साथ हुई थी। शादी के दौरान चढ़ावे में करीब सात लाख रुपए कीमत के जेवर दिए गए थे। पिता का आरोप है कि शादी के दो साल बाद बहू बिना बताए जेवर अपने साथ ससुराल ले गई थी। जब अमित और परिवार के लोगों ने जेवर के बारे में पूछा तो उसने जानकारी देने से इनकार कर दिया। इसके बाद अमित के ससुराल जाकर पूछताछ की गई, जहां जेवर सुरक्षित रखे होने की जानकारी मिली। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। डेयरी पर पहुंचकर मांगे पैसे, धमकी देने का भी आरोप पिता अशोक कुमार के मुताबिक, अमित की पत्नी पिछले कुछ दिनों से अपनी चचेरी बहन के यहां सराय में रह रही थी। शुक्रवार शाम वह पक्का तालाब स्थित उस दूध की डेयरी पर पहुंची, जहां अमित काम करता था। आरोप है कि वहां पत्नी ने अमित से पैसे मांगे। इस दौरान पत्नी के साथ आई साली और उसके पति ने भी उसे धमकी दी। परिजनों का आरोप है कि पत्नी और ससुराल पक्ष की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर अमित ने आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस कर रही जांच घटना की सूचना पर जसवंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User