24 नवंबर का राशिफल:मिथुन वालों के लिए नया काम शुरू करने का अच्छा दिन, कन्या वालों को अभी रुकना होगा; कुंभ वालों को रुका पैसा मिल सकता है

Nov 23, 2026 - 20:24
0
24 नवंबर का राशिफल:मिथुन वालों के लिए नया काम शुरू करने का अच्छा दिन, कन्या वालों को अभी रुकना होगा; कुंभ वालों को रुका पैसा मिल सकता है
मंगलवार, 24 नवंबर को नया काम शुरू करने के मामले में मिथुन और कन्या राशि वालों की स्थिति अलग रहेगी। मिथुन राशि वालों के लिए नया काम शुरू करना फायदेमंद होगा, लेकिन ज्यादा मुनाफे के लिए कुछ इंतजार करना पड़ेगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण अधिकार भी मिल सकता है। कन्या राशि वालों को नया बिजनेस शुरू करने से बचना होगा। हालांकि विदेशी संपर्कों से अच्छी कमाई होने की संभावना है। कुंभ राशि वालों के पेमेंट वसूलने के प्रयास सफल होंगे। कर्क राशि में सरकारी संस्थानों से जुड़े कारोबार में तरक्की होगी और मकान-जमीन के रुके काम आगे बढ़ सकते हैं। सिंह राशि वालों को संतान के करियर से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मीन राशि वालों का रुका सरकारी मामला सुलझ सकता है, लेकिन कारोबार में लापरवाही से बड़ी डील रद्द होने का खतरा रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष - पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से होगी। पिछले कुछ समय से कामों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। आत्मविश्वास और ऊर्जा भरपूर रहेगी। इसके कारण मुश्किल परिस्थितियों का भी सामना कर पाएंगे। सोच-समझकर जोखिम लेने की आपकी क्षमता फायदेमंद साबित होगी। नेगेटिव- अहंकार और गुस्से के कारण परेशानी बढ़ सकती है। पैसों के हिसाब-किताब में कुछ गलतियां होने की आशंका है। फिलहाल कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना उचित नहीं रहेगा। किसी को पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी सुनिश्चित करना जरूरी होगा, वरना रकम डूब सकती है। करियर- बिजनेस में कुछ परेशानियां बनी रहेंगी। काम का बोझ ज्यादा होने के कारण अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने से परेशानी बढ़ सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में किसी के साथ समझौता करना नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण और सुकून भरा रहेगा। लव- परिवार का माहौल सुखद रहेगा। सभी के बीच अच्छा तालमेल और मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। हेल्थ- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। हालांकि बदलते मौसम के कारण खांसी-जुकाम जैसी परेशानी बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9 वृष - पॉजिटिव- अपनी मेहनत पर भरोसा रखने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका सकारात्मक नजरिया और लगातार प्रयास करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। नेगेटिव- दूसरों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने से आपके अपने कामों में रुकावट आ सकती है। बातचीत में समझदारी और चतुराई से काम लेना होगा। किसी महत्वपूर्ण मामले को लेकर मन में असमंजस भी बना रह सकता है। करियर- पब्लिक डीलिंग, मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े कारोबार फायदे की स्थिति में रहेंगे। महत्वपूर्ण कारोबारी संपर्कों को और मजबूत करने से लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध और तालमेल बना रहेगा। घर का माहौल अनुशासित और मर्यादित रहेगा। हेल्थ- बदलते मौसम और वातावरण के कारण एलर्जी, खांसी या जुकाम की परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 9 मिथुन - पॉजिटिव- आज का दिन सुखद रहेगा। सभी काम आपकी इच्छा और योजना के मुताबिक पूरे होंगे। युवाओं को करियर से जुड़े किसी प्रयास में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आमदनी और खर्च के बीच अच्छा संतुलन बना रहेगा। दिन खुशी और उत्साह में बीतेगा। नेगेटिव- खरीदारी के दौरान गैरजरूरी चीजों पर पैसा खर्च हो सकता है। किसी सामान की खरीदारी में धोखा होने की भी आशंका है। आलस के कारण कोई महत्वपूर्ण काम छूट सकता है। करियर- कार्यक्षेत्र की व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी। नया काम शुरू करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। हालांकि तुरंत ज्यादा मुनाफे की उम्मीद नहीं रहेगी। निकट भविष्य में इस काम के उचित नतीजे जरूर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण अधिकार मिल सकता है। लव- वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पति-पत्नी के लिए मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। प्रेम संबंध और मजबूत होंगे। हेल्थ- सर्वाइकल और कंधों में दर्द की परेशानी बढ़ सकती है। क्षमता से ज्यादा काम करने पर तकलीफ बढ़ने की आशंका रहेगी। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5 कर्क - पॉजिटिव- मकान या जमीन से जुड़े लंबे समय से रुके काम आगे बढ़ सकते हैं। किसी परेशानी का समाधान निकालने में अपनी समझदारी काम आएगी। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। कुछ नया करने का विचार भी मन में आएगा। नेगेटिव- पैसों का हिसाब-किताब करते समय गलती होने की आशंका है। इसलिए वित्तीय मामलों में विशेष सावधानी रखनी होगी। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है, लेकिन इसके लिए आपको खुद प्रयास करना होगा। करियर- सरकारी संस्थानों से जुड़े कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। विदेश में शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। हालांकि पार्टनरशिप बिजनेस में काम और जिम्मेदारियों के बंटवारे को लेकर टकराव हो सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच मधुरता और अच्छा तालमेल बना रहेगा। घर और बिजनेस की जिम्मेदारियों में संतुलन बनाए रखने से रिश्ते सुखद रहेंगे। हेल्थ- खानपान में गड़बड़ी के कारण गला खराब हो सकता है। खांसी-जुकाम की परेशानी भी रहेगी। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3 सिंह -पॉजिटिव- आज परिस्थितियों में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। स्थान परिवर्तन की कोई योजना बन रही है तो उसके सफल होने के लिए समय अनुकूल है। संतान के करियर से जुड़ी शुभ खबर मिलने से खुशी होगी। धार्मिक यात्रा होने की भी संभावना है। नेगेटिव- दूसरों की मदद करते समय अपनी जिम्मेदारियों और समय का भी ध्यान रखना होगा। जरूरत से ज्यादा समय देने के कारण आपके महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। किसी रिश्तेदार के साथ विवाद होने की आशंका है। ऐसी स्थिति में धैर्य और शांति से मामला संभालना होगा। करियर- कर्मचारियों और सहयोगियों की मदद से बिजनेस के काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। हालांकि फिलहाल ज्यादा मुनाफे की उम्मीद नहीं रहेगी। कारोबार बढ़ाने के लिए प्रचार और विज्ञापन पर ज्यादा ध्यान देना होगा। लव- परिवार को प्राथमिकता देने से घर का माहौल मधुर रहेगा। लव पार्टनर के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। हेल्थ- प्रदूषण और ज्यादा भीड़भाड़ वाले वातावरण के कारण एलर्जी की परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5 कन्या - पॉजिटिव- अपनी पसंद के कामों के लिए समय निकालने से ऊर्जा और उत्साह महसूस करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह का रिश्ता आ सकता है। विदेशी संपर्कों से अच्छी कमाई होने की भी संभावना है। नेगेटिव- अपनी महत्वपूर्ण योजनाएं और गतिविधियां दूसरों के सामने जाहिर करने से नुकसान हो सकता है। किसी करीबी व्यक्ति के साथ अचानक किसी मामले को लेकर विवाद होने की आशंका है। शांत तरीके से बातचीत करने पर मामला सुलझ सकता है। करियर- बिजनेस में फिलहाल कोई नया काम शुरू करना ठीक नहीं रहेगा। उसे पर्याप्त समय नहीं दे पाने के कारण परेशानियां आ सकती हैं। हालांकि मीडिया, आर्ट और कंप्यूटर से जुड़े कारोबार फायदे में रहेंगे। पैसों के लेनदेन और हिसाब-किताब में गलतियां होने की आशंका है। लव- जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बढ़ेगी। हेल्थ- बदलते मौसम का नकारात्मक असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9 तुला - पॉजिटिव- अपनी मेहनत और योग्यता से कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल कर लेंगे। अनुभवी और जिम्मेदार लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। संतान की पढ़ाई से जुड़ा कोई जरूरी काम पूरा होने से राहत और सुकून महसूस होगा। नेगेटिव- किसी मुश्किल परिस्थिति में पुरानी नकारात्मक बातें याद आने से मन परेशान हो सकता है। जल्दबाजी में काम करने से गलती होने की आशंका रहेगी। शांत और संतुलित व्यवहार से परिस्थितियां बेहतर संभाल पाएंगे। करियर- आर्थिक मामलों में गंभीरता से सोच-विचार करने की जरूरत होगी। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और दबदबा बना रहेगा। अपनी योजनाएं गोपनीय रखें। काम की गुणवत्ता और बेहतर बनाने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव- घर-परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात होने पर खुशी और सुकून महसूस होगा। हेल्थ- स्वास्थ्य से जुड़ी कोई पुरानी परेशानी दोबारा उभर सकती है। इसे लेकर सतर्क रहना होगा। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1 वृश्चिक - पॉजिटिव- आपकी मेहनत और लगन के अप्रत्याशित लाभ मिलने वाले हैं। परिवार की किसी समस्या का समाधान निकालने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। विद्यार्थियों की रुचि नई जानकारियां हासिल करने में बढ़ेगी। नेगेटिव- किसी व्यक्ति की गलत बात पर गुस्सा करने से विवाद बढ़ सकता है। इससे आपके मान-सम्मान पर भी असर पड़ने की आशंका है। परिवार के वरिष्ठ लोगों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। करियर- बिजनेस की कार्यप्रणाली बेहतर बनाने के लिए गंभीरता से विचार करना होगा। जल्दबाजी में कोई फैसला लेना ठीक नहीं रहेगा। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। इन गतिविधियों से अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। सरकारी मामलों में विशेष सावधानी रखनी होगी। लव- परिवार का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। इससे रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। हेल्थ- गिरने या चोट लगने की आशंका है। वाहन चलाते समय और जोखिम वाले कामों में विशेष सावधानी रखनी होगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6 धनु - पॉजिटिव- आज ज्यादातर समय फाइनेंस से जुड़े कामों में बीतेगा। इन कामों में अपनी इच्छा के मुताबिक नतीजे मिलेंगे। घर में वास्तु से जुड़े नियमों का पालन करने से सकारात्मक माहौल महसूस होगा। संतान से कोई शुभ समाचार मिलने पर खुशी और सुकून रहेगा। नेगेटिव- दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से परेशानी हो सकती है। कोई करीबी रिश्तेदार आपके खिलाफ गलतफहमियां पैदा कर सकता है। पड़ोसियों के साथ पैसों का लेनदेन करने से विवाद होने की आशंका है। करियर- कार्यक्षेत्र में सुधार लाने के लिए अपनी योजनाओं पर दोबारा विचार करेंगे। मेहनत और कार्यक्षमता बनाए रखने से बेहतर नतीजे मिलेंगे। बिजनेस को आगे बढ़ाने में अनुभवी और सफल लोगों का मार्गदर्शन उपयोगी साबित होगा। लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक जुड़ाव और भरोसा बढ़ेगा। युवाओं के प्रेम संबंध परिवार के सामने आने से नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। हेल्थ- स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां बनी रह सकती हैं। हालांकि ज्यादा चिंता करने जैसी स्थिति नहीं रहेगी। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2 मकर -पॉजिटिव- प्रतिष्ठित लोगों से नए और लाभदायक संपर्क बनेंगे। इससे खुशी और मानसिक सुकून मिलेगा। आपके व्यक्तित्व और काम करने के तरीके में भी अच्छा सुधार आएगा। युवाओं को अपनी मेहनत के मुताबिक उचित परिणाम हासिल होंगे। नेगेटिव- बातचीत के दौरान गलत शब्दों का इस्तेमाल करने से विवाद हो सकता है। गैरजरूरी बातों में उलझने से काम प्रभावित होंगे। बिना अनुभव के कोई नई जिम्मेदारी लेना परेशानी बढ़ा सकता है। करियर- बिजनेस में कुछ कामों में रुकावटें और परेशानियां आएंगी। उम्मीद के मुताबिक लाभ भी कम रहेगा। हालांकि कर्मचारियों और स्टाफ के सहयोग से कारोबारी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा। लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल रहने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। हेल्थ- स्वास्थ्य से जुड़ी कोई पुरानी बीमारी दोबारा उभर सकती है। लापरवाही के कारण परेशानी बढ़ने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7 कुंभ - पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही व्यस्तता से आज राहत मिलेगी। जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए कुछ नए संकल्प करेंगे और उन्हें पूरा करने में भी सफल रहेंगे। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। नेगेटिव- नकारात्मक सोच वाले कुछ लोग आपकी योजनाओं का गलत फायदा उठा सकते हैं। इसलिए महत्वपूर्ण गतिविधियां गोपनीय रखनी होंगी। युवाओं को प्रेम संबंधों के कारण करियर और पढ़ाई में लापरवाही करने से नुकसान हो सकता है। इसका असर उनके नतीजों पर पड़ेगा। करियर- बिजनेस के लिए समय अनुकूल है। कुछ महत्वपूर्ण और ठोस गतिविधियां फायदेमंद साबित होंगी। मार्केटिंग और पब्लिक डीलिंग के कामों के लिए समय बहुत अच्छा है। पेमेंट वसूलने के प्रयास भी सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस के माहौल में सकारात्मक बदलाव आएगा। लव- पति-पत्नी और प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बनाए रखने से नजदीकी बढ़ेगी। दूसरों की बातों में आने से गलतफहमियां हो सकती हैं। पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ता और मजबूत होगा। हेल्थ- बदलते वातावरण के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति विशेष सतर्क रहना होगा। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8 मीन - पॉजिटिव- लंबे समय से रुका हुआ कोई सरकारी मामला आज हल हो सकता है। किसी अनुभवी और धार्मिक विचारों वाले व्यक्ति से मुलाकात होगी। इससे आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- जल्दबाजी, गुस्से और लापरवाही के कारण समस्याएं बढ़ सकती हैं। अपरिचित लोगों के साथ व्यवहार में विशेष सावधानी रखनी होगी। नकारात्मक सोच वाला कोई व्यक्ति आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। करियर- बिजनेस में छोटी-सी लापरवाही से बड़ा ऑर्डर या डील रद्द होने की आशंका है। इसलिए सभी काम गंभीरता और सावधानी से करने होंगे। काम का बोझ ज्यादा होने के कारण उच्च अधिकारियों का दबाव भी बना रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेट पर जाने का अवसर मिल सकता है। हेल्थ- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की परेशानी बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User