मंगेतर से कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी:वाराणसी में कमरे पर युवती ने पुलिस बुलाई, 8 माह से था रिश्ता
वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में मंगेतर से कॉल और बातचीत के दौरान नाराज युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती से बात के बाद उसका फोन बंद हो गया। सुबह तक बैककॉल नहीं आने और फोन स्विच आफ देखकर युवती उसके किराए पर लिए गए कमरे पर पहुंची तो दरवाजा बंद था। खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी की आशंका जताई। सुदामापुर में कमरे पर पहुंची मंगेतर ने मकान मालिक को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया तो शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कमरे की तलाशी ली लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। थानाध्यक्ष ने मौके पर जाकर मंगेतर से पूछताछ की। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी में भिजवा दिया। अब जानिए पूरा घटनाक्रम मप्र के शिवपुरी निवासी शिवम वर्मा (22 वर्ष) वर्तमान में भेलूपुर के सुदामापुर में किराए पर रहता था । शिवम एक कैटरिंग एजेंसी के साथ कैटरिंग में काम करता था। आठ महीने पर पहले बनारस की एक लड़की रेखा राव से उसकी शादी के दौरान ही मुलाकात हुई तो दोनों में प्रेमप्रसंग हो गया और बात शादी तक पहुंच गई। शादी की सहमति के बीच दोनों की रात-रात भर फोन पर बात होती थी, जब वह शादी-पार्टी में बुकिंगपर जाता तो मंगेतर से सुबह-दोपहर में बात करता। सोमवार की रात युवक ने रेखा राव को फोन कर बात की इस दौरान दोनों के बीच तल्खी भरी बातचीत हुई और शिवम ने फोन काट दिया। युवती ने कई बार फोन किया तो उसने स्विच आफ कर दिया। फोन बंद रहा तो दोपहर में पहुंची युवती, मकान मालिक बुलाए शिवम से बातचीत और नाराजगी के बीच दोपहर तक फोन बंद रहने के बाद युवती उसके सुदामापुर स्थित आवास पर पहुंच गई। पहले खुद दरवाजा खटखटाया फिर मकान मालिक को बुलाया। मकान मालिक किरण कुमार प्रजापति के अनुसार, घर में शादी समारोह के चलते परिवार के लोग व्यस्त थे और रात में लौटने के बाद सो गए थे। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे रेखा राव नामक युवती शिवम के कमरे का दरवाजा खटखटाने पहुंची तो हमने भी प्रयास किया। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर धक्का देकर खोला, जिससे कुंडी टूट गई। दरवाजा खोलकर देखा गया तो युवक फंदे से लटका मिला, जिसकी जानकारी तत्काल 112 पर पुलिस को दी गई। युवती बोली-हमारी शादी तय हो गई थी युवती रेखा राव ने बताया कि वह शिवम को लगभग आठ माह से जानती थी और रात में फोन करने पर कॉल कट रही थी तथा बाद में मोबाइल बंद हो गया। उसके मुताबिक युवक की शादी होने वाली थी और वह किसी निजी कारण से तनाव में था, हालांकि कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और पूछताछ के लिए संबंधित लोगों से जानकारी ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक शिवम वर्मा कैटरिंग का कार्य करता था और मूल रूप से शिवपुरी का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)