पिता के खाते से 1.26 करोड़ रुपए निकाले:भाई-भतीजे पर बैंककर्मियों से मिलीभगत का आरोप, कोर्ट में चल रहा उत्तराधिकार का विवाद

Nov 24, 2026 - 21:04
0
पिता के खाते से 1.26 करोड़ रुपए निकाले:भाई-भतीजे पर बैंककर्मियों से मिलीभगत का आरोप, कोर्ट में चल रहा उत्तराधिकार का विवाद
लखनऊ के कृष्णानगर में एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई और बैंक अधिकारियों पर मिलीभगत कर मृतक पिता के बैंक खाते से 1.26 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि कूटरचित दस्तावेजों के जरिए मोबाइल बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड समेत अन्य माध्यमों से रकम ट्रांसफर की गई। मामले में पीड़ित ने भाई, भतीजे, तत्कालीन बैंक मैनेजर समेत अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कृष्णानगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तराधिकार का मामला कोर्ट में विचाराधीन कृष्णानगर के मधुबन नगर निवासी पंकज सिंह के मुताबिक, उनके पिता ओम प्रकाश सिंह का 8 मई 2018 को निधन हो गया था। उनका बचत खाता पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में था। पिता की संपत्तियों को लेकर उनका और भाई शैलेंद्र सिंह का वर्ष 2024 से न्यायालय में उत्तराधिकार का मुकदमा चल रहा है। इसी बीच 24 अगस्त 2025 को उनकी मां सावित्री सिंह का भी निधन हो गया। बैंक मैनेजर समेत कर्मचारियों पर भी आरोप पंकज का आरोप है कि कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बावजूद उनके भाई शैलेंद्र सिंह और भतीजे ध्रुव सिंह ने पीएनबी के तत्कालीन शाखा प्रबंधक भानु प्रताप सिंह और अन्य बैंककर्मियों से मिलीभगत कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। इसके बाद पिता के खाते से अलग-अलग माध्यमों से 1.26 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर हड़प लिए। मामले की जानकारी होने पर पंकज ने भाई शैलेंद्र, भतीजे ध्रुव, तत्कालीन शाखा प्रबंधक भानु प्रताप सिंह और अन्य बैंककर्मियों के खिलाफ शिकायत की। कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User