झांसी DM बोले-EVM स्ट्रांग रूम से पानी-बिजली के कनेक्शन काटें:भोजला मंडी से जिले के मतदान स्थल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Nov 24, 2026 - 21:04
0
झांसी DM बोले-EVM स्ट्रांग रूम से पानी-बिजली के कनेक्शन काटें:भोजला मंडी से जिले के मतदान स्थल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
झांसी में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम गौरांग राठी ने मंगलवार को भोजला मंडी का निरीक्षण किया। यहां पोलिंग पार्टियों की रवानगी, मतदान के बाद वापसी, ईवीएम जमा करने, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं, जिससे मतदान और मतगणना के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। डीएम ने मंडी में प्रस्तावित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर ईवीएम की सुरक्षा के इंतजाम देखे। उन्होंने निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम में बिजली और पानी के कनेक्शन यदि मौजूद हैं तो उन्हें तत्काल विच्छेदित कराया जाए। खिड़कियों और दरवाजों को पूरी तरह बंद रखने की व्यवस्था की जाए, ताकि ईवीएम सुरक्षित रखी जा सकें। स्ट्रांग रूम के पास अभिलेख रखने के लिए अलग कक्ष और अधिकारियों व कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था करने को भी कहा। स्ट्रांग रूम के सामने बैरिकेडिंग कर उसे सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। डीएम ने स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर पर्याप्त रोशनी, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी कैमरे 24 घंटे चालू रहें, जिससे स्ट्रांग रूम की लगातार निगरानी हो सके। पोलिंग पार्टियों की आवाजाही का रोडमैप देखा निरीक्षण के दौरान डीएम ने भोजला मंडी से पोलिंग पार्टियों की रवानगी और मतदान के बाद उनकी वापसी के लिए तैयार किए गए रोडमैप का मौके पर परीक्षण किया। वाहनों की व्यवस्था और उनके आने-जाने के रास्तों को भी देखा। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों के वाहनों की आवाजाही में किसी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए। मतदान के बाद ईवीएम को सुरक्षित तरीके से स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने और जमा कराने की व्यवस्था दुरुस्त रहे। उन्होंने ईवीएम डिस्पैच के लिए बिंदुवार ड्यूटी लगाने और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। मंडी परिसर में प्रवेश करने वाले कर्मचारियों के पहचान पत्र की जांच के बाद ही प्रवेश देने को कहा। पोलिंग पार्टियों की रवानगी और वापसी के दौरान बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चुनाव कर्मियों की सुविधाएं सुधारें जिला निर्वाचन अधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि चुनाव के दौरान यहां कर्मियों की काफी बड़ी संख्या होगी। ऐसे में उनकी जरूरी सुविधाओं को भी सुनिश्चित किया जाए। टॉयलेट, पानी, बिजली और बैठन के इतंजाम दुरुस्त रखें। साथ ही कैंटीन पर पहुंचे डीएम ने कहा कि यहां भी साफ सफाई के साथ पर्याप्त खानपान उपलब्ध रखें। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पल्लवी मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एके गुप्ता, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट योगेश्वर सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग रजनीश कुमार गुप्ता, मंडी सचिव बबलू कुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग संदीप कुमार सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User