बर्थ डेट से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार:जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उन्हें मिल सकता है लाभ
अंक ज्योतिष के मुताबिक, मंगलवार, 24 नवंबर को अंक 1, 2, 3, 4, 5 और 9 वालों को लाभ मिल सकता है। विशेष रूप से अंक 5 वालों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। अंक 2 और 3 वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं अंक 6, 7 और 8 वालों को सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। बर्थ डेट के अनुसार, उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है… अंक 1 (जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है) सुबह बहुत अच्छा समय रहेगा। आप योजनाओं के अनुसार काम कर पाएंगे। धन की आवक बनी रहेगी और विवादों में जीत होगी। विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में कुछ नरमी आ सकती है। शाम को आय में सुधार होगा और नए लोगों से लाभकारी संपर्क बनेंगे। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। प्रोफेशन : व्यापार में लाभ की संभावनाएं रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर स्थायित्व मिलेगा और अधिकारियों को मदद मिलेगी। नई योजनाओं पर काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक फैसले आपके पक्ष में रहेंगे। लव लाइफ : प्रेम संबंध में साथी का व्यवहार अनुचित रह सकता है, जिससे मन उदास हो सकता है। बातचीत में संयम रखें और छोटी बातों को विवाद का रूप न दें। वैवाहिक जीवन में सुख और तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शुभ अंक : 8, 3, 7 शुभ रंग : बैंगनी क्या करें : माता पार्वती को लाल फूल अर्पित करें। अंक 2 (जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है) दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। सफलता मिलेगी और कमाई बनी रहेगी। बाहरी लोगों का अनावश्यक दखल बंद होगा। किसी अच्छे काम को करने का अवसर मिलेगा और दूसरों से मदद मिलेगी। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। विरोधियों को परास्त करने और विवादित मामलों में सफल रहेंगे। नया वाहन या मकान खरीदने का विचार बन सकता है। संतान से सुख और सहयोग प्राप्त होगा। प्रोफेशन : नौकरी में अपने लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा और आपके काम की सराहना हो सकती है। व्यापार में नए और अनूठे प्रयोग करने का अवसर मिलेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए बनाई गई योजनाएं लाभकारी साबित हो सकती हैं। लव लाइफ : प्रेम संबंध में साथी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुधार होगा और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। शुभ अंक : 8, 5, 2 शुभ रंग : लाल क्या करें : माता दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं। अंक 3 (जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है) आय में वृद्धि होगी। ग्रहों की स्थिति सफलता दिलाने वाली बनी हुई है। अपनों और बाहरी लोगों से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता देने वाली सूचनाएं मिलेंगी। कर्ज से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। मेहमानों का आगमन हो सकता है। किसी नए कार्य को शुरू करने का अवसर मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। घूमने-फिरने और मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। प्रोफेशन : व्यापार के लिए दिन उत्तम रहेगा। कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और योग्यता की सराहना होगी। रुके हुए काम पूरे होने से राहत मिलेगी। लव लाइफ : प्रेम संबंध में जरूरत से ज्यादा भावुक होना नुकसानदायक हो सकता है। साथी पर अपनी इच्छाएं थोपने से बचें और उनकी भावनाओं का सम्मान करें। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते के प्रस्ताव मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। शुभ अंक : 8, 6, 3 शुभ रंग : गुलाबी क्या करें : हनुमान जी के सामने तेल का दीपक जलाएं। अंक 4 (जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है) आज लाभ की स्थिति रहेगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। समस्याओं का समाधान मिलेगा और बाधाओं को दूर करने में सफल होंगे। दोपहर में आराम और राहत मिलेगी। नए काम के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। दिखावे और अनावश्यक खर्चों पर धन व्यय हो सकता है। शाम को अपनों का सहयोग मिलेगा और किसी धार्मिक स्थान पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। मित्रों से मुलाकात होगी। प्रोफेशन : कारोबार में तरक्की के योग हैं। व्यापारियों को नए सौदे और लाभ के अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर तनाव कम होगा। अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे और कामकाज में आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। लव लाइफ : जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बातचीत के दौरान गुस्से और अहंकार से बचें। प्रेम संबंध में साथी की ओर से शिकायत सुनने को मिल सकती है। उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें। आपसी बातचीत से रिश्तों में सुधार लाया जा सकता है। शुभ अंक : 8, 4, 6 शुभ रंग : नीला क्या करें : भगवान शिव को बिल्व पत्र अर्पित करें। अंक 5 (जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है) आज शानदार दिन रहेगा। हर क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। जैसा चाहेंगे, वैसा करने के अवसर मिलेंगे। दूसरों की सहायता भी करनी पड़ सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। अध्यात्म और रहस्यमयी विषयों को जानने की इच्छा बढ़ेगी। विरोधी हताश रहेंगे और हर ओर से प्रशंसा प्राप्त होगी। मन में अनजानी खुशी का अनुभव होगा। प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। प्रोफेशन : व्यापार में सफलता मिलेगी और नए अवसर सामने आएंगे। कारोबार में किए गए प्रयास लाभदायक साबित होंगे। नौकरी में कार्यस्थल पर सबसे आगे रहेंगे। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी मेहनत और कार्यक्षमता की सराहना होगी। लव लाइफ : प्रेम संबंध में आपका प्रस्ताव स्वीकार हो सकता है। साथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और रिश्ते में मधुरता आएगी। जीवनसाथी और संतान से अनुकूलता प्राप्त होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। शुभ अंक : 8, 4, 2 शुभ रंग : काला क्या करें : भगवान शिव को जल अर्पित करें। अंक 6 (जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है) आज का दिन विपरीत परिणाम देने वाला रह सकता है। हर काम सावधानी के साथ करें। किसी का विरोध करना या मजाक उड़ाना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। निवेश के मामलों में सतर्क रहें और अनजान लोगों से लेन-देन न करें। कोई बड़ा काम परिजनों की सलाह के बिना न करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और रात में अकेले कहीं जाने से बचें। आय कमजोर रह सकती है और अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। प्रोफेशन : व्यापार में परेशानियां आ सकती हैं। कोई बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार करें। नौकरी में अधिकारी आपके काम से अप्रसन्न हो सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी से बहस करने से बचें और अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें। लव लाइफ : प्रेम का इजहार करने या किसी विवाद को बढ़ाने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। साथी के साथ बातचीत में संयम रखें। छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी जताने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे पारिवारिक परिस्थितियों को संभालने में मदद मिलेगी। शुभ अंक : 8, 9, 1 शुभ रंग : लाल क्या करें : भगवान गणेश या हनुमान जी के सामने घी का दीपक जलाएं। अंक 7 (जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है) दिन की शुरुआत से ही संघर्ष करना पड़ सकता है। कामकाज में देरी होगी और बाधाएं परेशान कर सकती हैं। खुद को संभालकर रखें और धैर्य से काम लें। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। आय के मामले कमजोर रह सकते हैं। परेशान करने वाली सूचनाएं मिल सकती हैं। विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। मित्रों से सहयोग की उम्मीद रखना व्यर्थ हो सकता है। प्रोफेशन : व्यापार को लेकर अनजानी चिंता रह सकती है। कारोबार में कोई फैसला जल्दबाजी में न लें। नौकरी में अधिकारी परेशान कर सकते हैं और काम का दबाव बढ़ सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें। किसी भी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। लव लाइफ : प्रेम संबंध में साथी की नाराजगी और व्यवहार में बदलाव देखने को मिल सकता है। किसी पुरानी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। धैर्य रखें और साथी की बात समझने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक मामलों में राहत प्राप्त होगी। शुभ अंक : 8, 6, 3 शुभ रंग : नीला क्या करें : अपनी सामर्थ्य के अनुसार धन का दान करें। अंक 8 (जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है) आज संघर्ष का दिन रह सकता है। आय को लेकर परेशान होना पड़ सकता है। आंखों और नसों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। मन उदास रहेगा। कठिन प्रयासों के बाद ही सफलता मिलेगी। कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो इससे बचना बेहतर रहेगा। वरिष्ठों की सलाह के बिना कोई काम करना नुकसानदायक हो सकता है। विवादों से दूर रहें और विरोधियों से सावधान रहें। अपनी गलती के कारण धन की हानि हो सकती है। प्रोफेशन : व्यापार में संभलकर काम करें। किसी नए सौदे या निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में व्यस्तता रह सकती है और काम का दबाव बढ़ सकता है। अधिकारियों की अपेक्षाओं को समझकर काम करें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और किसी भी महत्वपूर्ण फैसले से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। लव लाइफ : प्रेम संबंध में मन के अनुसार काम नहीं हो पाएंगे। साथी से अपेक्षाएं पूरी न होने के कारण मनमुटाव हो सकता है। बातचीत में संयम रखें और एक-दूसरे को समझने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। छोटी बातों को लेकर विवाद न बढ़ाएं। शुभ अंक : 8, 5, 1 शुभ रंग : आसमानी क्या करें : भगवान गणेश को सिंदूर अर्पित करें। अंक 9 (जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है) आज आय अच्छी बनी रहेगी। दूसरों का सहयोग मिलेगा और समकक्ष लोगों पर नियंत्रण रखने में सफल रहेंगे। बेकार की बातों में उलझने से बचें। मित्रों और परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। सोचे हुए काम बनते जाएंगे। शाम का समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। पूरा दिन आनंद और उत्साह से भरा रहेगा। प्रोफेशन : व्यापार में आधुनिकता लाने और नई तकनीक अपनाने का विचार बन सकता है। कारोबार को बेहतर बनाने के लिए नई योजनाओं पर काम करेंगे। नौकरी में व्यवस्थित तरीके से काम करेंगे और जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। लव लाइफ : जीवनसाथी से अनुकूलता प्राप्त होगी और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंध में आपका प्रस्ताव स्वीकार हो सकता है। साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी समझ और सहयोग बढ़ेगा। शुभ अंक : 8, 4, 6 शुभ रंग : सफेद क्या करें : गायत्री मंत्र का 11 बार जप करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)