26/11 की बरसी पर मुंबई में बम धमकी, अमिताभ बच्चन का बंगला और मेट्रो स्टेशन निशाने पर!

26/11 आतंकी हमले की 18वीं बरसी पर मुंबई में बम धमकी से हड़कंप मच गया। मेयर कार्यालय, अमिताभ बच्चन के बंगले और आचार्य मेट्रो स्टेशन को निशाना बनाने का दावा किया गया है।

Nov 26, 2026 - 14:45
0
26/11 की बरसी पर मुंबई में बम धमकी, अमिताभ बच्चन का बंगला और मेट्रो स्टेशन निशाने पर!

दि राइजिंग न्यूज़ | मुंबई | 26 नवंबर 2026

मुंबई में 26/11 आतंकी हमले की 18वीं बरसी पर एक बार फिर शहर को दहलाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। ईमेल के जरिए मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े और बीएमसी कमिश्नर अश्विनी भिड़े को धमकी भेजी गई है। इसमें मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की बात कही गई है। इसके अलावा ईमेल में दावा किया गया है कि सायन स्थित महालक्ष्मी जलसा बंगले, यानी अभिनेता अमिताभ बच्चन के आवास और आचार्य मेट्रो स्टेशन पर भी बम रखे गए हैं।

धमकी मिलने के बाद मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। संबंधित स्थानों की सुरक्षा और ईमेल की जांच की जा रही है। हालांकि, ईमेल में किए गए बम रखे होने के दावों की पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले महाराष्ट्र के पुणे में शिवाजीनगर कोर्ट को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते को सक्रिय किया गया। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। पाकिस्तान से आए 10 आतंकियों ने मुंबई के कई प्रमुख स्थानों को निशाना बनाया था। इस हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 600 से अधिक लोग घायल हुए थे। सुरक्षाबलों ने नौ आतंकियों को मार गिराया था और अजमल कसाब को जिंदा गिरफ्तार किया था। बाद में उसे फांसी दे दी गई। 18 साल बाद भी इस हमले की यादें देशवासियों के मन में ताजा हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User