एटा में शराब पीते 125 लोग पकड़े गए:ऑपरेशन ‘कार बार’ में 24 वाहनों के चालान और सीज की कार्रवाई
एटा पुलिस ने सार्वजनिक जगहों और कार के अंदर या बोनट पर बैठकर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। ऑपरेशन ‘कार बार’ के तहत 125 लोगों पर कार्रवाई की गई। 24 वाहनों के चालान किए गए और उन्हें सीज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्वेताभ पाण्डेय की निगरानी में 25 नवंबर की रात जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। पुलिस ने सार्वजनिक जगहों के साथ कार के अंदर और बोनट पर बैठकर शराब पीने वालों की जांच की। पकड़े गए लोगों के खिलाफ धारा 34 पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। थानावार कार्रवाई में कोतवाली नगर पुलिस ने 17, कोतवाली देहात ने 14, बागवाला ने 5, मिरहची ने 4, पिलुआ ने 15, मारहरा ने 11, सकरौली ने 2, अवागढ़ ने 5, निधौली कलां ने 4 और जलेसर पुलिस ने 10 लोगों पर कार्रवाई की। जैथरा में 4, नयागांव में 4, राजा का रामपुर में 5, जसरथपुर में 3, अलीगंज में 10, रिजोर में 2, सकीट में 7 और मलावन में 3 लोगों पर कार्रवाई की गई। अभियान में नियम तोड़ने वाले 24 वाहनों को सीज किया गया और उनके चालान किए गए। पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक जगहों, वाहनों के अंदर या बोनट पर बैठकर शराब न पीने की अपील की। साथ ही शराब पीकर वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने को कहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने बताया कि बुधवार रात 9 से 12 बजे तक जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ऑपरेशन ‘कार बार’ चलाया गया। कार और बोनट पर शराब पीने वाले 125 लोगों के खिलाफ धारा 34 पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई और 24 वाहन सीज किए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)