कन्नौज में आंबेडकर प्रतिमा का चश्मा तोड़ा:लकड़ी की दुकान में लगाई आग, संविधान दिवस पर घटना से भड़के ग्रामीण

Nov 26, 2026 - 14:39
0
कन्नौज में आंबेडकर प्रतिमा का चश्मा तोड़ा:लकड़ी की दुकान में लगाई आग, संविधान दिवस पर घटना से भड़के ग्रामीण
कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के सिमुआपुर गांव में संविधान दिवस की रात अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। प्रतिमा को तोड़ने में नाकाम रहने पर आरोपियों ने उसका चश्मा तोड़ दिया। इसके बाद पास स्थित लकड़ी की दुकान में आग लगा दी। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। प्रतिमा तोड़ने में नाकाम रहे आरोपी, चश्मा तोड़ा भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अजीत आजाद ने बताया कि रात में अज्ञात लोगों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ने की कोशिश की। इसमें नाकाम रहने पर आरोपियों ने प्रतिमा का चश्मा क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद पास की लकड़ी की दुकान में आग लगा दी और फरार हो गए। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों ने जताया विरोध गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा का चश्मा टूटा देखा तो गांव में नाराजगी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सीओ और थानाध्यक्ष ने संभाला मोर्चा गांव में आक्रोश और भीड़ जुटने की सूचना पर सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह और ठठिया थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। सीओ ने प्रतिमा की मरम्मत कराने और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। डेढ़ महीने पहले स्थापित हुई थी प्रतिमा करीब डेढ़ महीने पहले प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराई थी। ऐसे में संविधान दिवस की रात प्रतिमा को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User