ढाबे से 40 कुंतल से ज्यादा खैर की लकड़ी बरामद:ललितपुर में हाईवे किनारे ढाबे पर वन विभाग का छापा, तस्करी की आशंका
ललितपुर में वन विभाग की टीम ने बुधवार रात करीब आठ बजे हाईवे-44 पर ग्राम बम्होरी सर के पास सिद्धू ढाबे पर छापा मारा। टीम को ढाबा परिसर से 160 नग यानी 40 कुंतल से ज्यादा खैर की लकड़ी मिली। विभाग के मुताबिक, लकड़ी अवैध रूप से रखी गई थी। करीब 3 लाख रुपए है लकड़ी की कीमत खैर की लकड़ी की कीमत करीब 7 हजार रुपए प्रति कुंतल बताई गई है। इस हिसाब से बरामद लकड़ी की कुल कीमत करीब 3 लाख रुपए आंकी गई है। ढाबे की आड़ में तस्करी की आशंका तालबेहट रेंजर बृजेंद्र सिंह ने बताया कि लकड़ी कहां से लाई गई थी, इस बारे में ढाबा संचालक से पूछताछ की जा रही है। संचालक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग को आशंका है कि ढाबे की आड़ में खैर की लकड़ी की तस्करी हो रही थी। विभाग यह भी पता लगा रहा है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। टीम में ये लोग रहे शामिल कार्रवाई के दौरान वन दरोगा पवन यादव, वनरक्षक शिवम रावत और नीरज सिंह, कार्यालय सहायक हरभजन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)