4 मंदिरों में खंडित मूर्तियों के संग्रह केंद्र बने:भाजपा नेता विमल ने उन्नाव में शुभारंभ किया, पुरानी पूजन सामग्री भी जमा कर सकेंगे

Nov 02, 2026 - 13:38
0
4 मंदिरों में खंडित मूर्तियों के संग्रह केंद्र बने:भाजपा नेता विमल ने उन्नाव में शुभारंभ किया, पुरानी पूजन सामग्री भी जमा कर सकेंगे
उन्नाव में नर सेवा नारायण सेवा समिति ने खंडित मूर्तियों और पुरानी पूजन सामग्री के लिए चार मंदिरों में संग्रह केंद्र शुरू किए हैं। सोमवार दोपहर 12 बजे आवास विकास कॉलोनी के अखलेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा नेता और समिति के संस्थापक विमल द्विवेदी ने प्रदेश अध्यक्ष अनीता विमल द्विवेदी के साथ केंद्र का शुभारंभ किया। समिति ने अखलेश्वर महादेव मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर, कल्याणी मंदिर और कब्बा खेड़ा तिराहे के हनुमान मंदिर में ये केंद्र बनाए हैं। इन्हें विसर्जन-पात्र के रूप में तैयार किया गया है। श्रद्धालु यहां खंडित मूर्तियां और पुरानी पूजन सामग्री जमा कर सकेंगे। विमल द्विवेदी ने कहा कि लोग अक्सर खंडित मूर्तियां, पुरानी माला-फूल, मांगलिक कार्यक्रमों के आमंत्रण कार्ड और अन्य पूजन सामग्री मंदिरों के बाहर, पेड़ों के नीचे या खुले स्थानों पर रख देते हैं। इससे धार्मिक आस्था से जुड़ी वस्तुओं का सम्मान नहीं रह पाता। ऐसी सामग्री को गंगा या दूसरी नदियों में डालने से जल प्रदूषण भी बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों के जरिए श्रद्धालु सामग्री को खुले में फेंकने या नदियों में डालने के बजाय तय जगह पर जमा कर सकेंगे। इसके बाद समिति धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भू-विसर्जन या उचित निस्तारण की व्यवस्था करेगी। समिति की प्रदेश अध्यक्ष अनीता विमल द्विवेदी ने कहा कि संस्था ‘नर सेवा ही नारायण सेवा है’ की भावना के साथ धार्मिक और सामाजिक काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पहल आस्था के सम्मान के साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगी। समिति ने शहरवासियों से अपील की कि वे खंडित मूर्तियां और पूजन सामग्री खुले स्थानों या जलस्रोतों में डालने के बजाय तय संग्रह केंद्रों पर जमा करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User