58 मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज किया:बहराइच में 11 राज्यों के विशेषज्ञों ने दी निशुल्क सलाह एवं दवाएं

Nov 24, 2026 - 19:42
0
58 मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज किया:बहराइच में 11 राज्यों के विशेषज्ञों ने दी निशुल्क सलाह एवं दवाएं
बहराइच के मरी माता मंदिर परिसर में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 7.0 के तहत स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 11 राज्यों के 58 मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की और उनका इलाज किया। शिविर में केजीएमयू और डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टरों के साथ मेडिकल स्टूडेंट्स ने भी सेवाएं दीं। मरीजों को निशुल्क सलाह और दवाएं दी गईं। शिविर में 32 स्टॉल लगाए गए थे। इनमें जनरल मेडिसिन, सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नाक-कान-गला, दंत रोग और आयुष विभागों के विशेषज्ञ मौजूद रहे। समापन समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य सुदूर वनवासी और सीमावर्ती इलाकों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से नहीं मिल पातीं। मुख्य अतिथि, स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्यों से जरूरतमंदों को विशेषज्ञ डॉक्टरों का लाभ मिलता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र वत्स ने की। इस दौरान लोहिया संस्थान के महानिदेशक प्रो. सीएम सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. संजय कुमार और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री समेत कई वरिष्ठ डॉक्टर मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User