जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट:सुल्तानपुर में पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल, दोनों पक्षों की शिकायत केस

Nov 24, 2026 - 19:25
0
जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट:सुल्तानपुर में पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल, दोनों पक्षों की शिकायत केस
सुल्तानपुर के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बिरतिया गांव में मंगलवार सुबह 10 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल भेजा। एक पक्ष का आरोप है कि घटना के समय घर में दो महिलाएं थीं। पट्टीदारों ने घर में घुसकर उनसे मारपीट की। परिजन मौके पर पहुंचे तो उन पर भी हमला किया गया। इस पक्ष के मुताबिक, हमले में रॉड, लाठी और हंसिया का इस्तेमाल हुआ। एक व्यक्ति का हाथ टूट गया और सिर फट गया। अन्य लोगों को भी चोटें आईं। बयान में जसवंत वर्मा (पुत्र शिवकुमार वर्मा), बलवंत वर्मा, अमन (निवासी जौनपुर, जो रिश्तेदार के यहां स्थायी रूप से रहता है) और अजय वर्मा (पुत्र बाबूराम वर्मा) के नामों का जिक्र है। पीड़ित पक्ष ने थाने में घायलों की तबीयत खराब होने और एक महिला के बेहोश होने की बात भी कही। सीओ जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 24 नवंबर 2026 को सुबह करीब 8 बजे हंसराज वर्मा और जसवंत वर्मा के पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई। इसमें कुछ लोग घायल हुए। सीओ के मुताबिक, पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। दोनों पक्षों से शिकायत लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User