आगरा मेट्रो-रावली क्रॉसिंग पर बनेगा 60 मीटर लंबा स्टील स्पैन:26 हजार बोल्टों पर टिका होगा स्पैन, रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरेगी मेट्रो
आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर पर निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। एमजी रोड पर रावली क्रॉसिंग के पास रेलवे लाइन के ऊपर से मेट्रो निकालने के लिए तैयार किए जा रहे 60 मीटर लंबे स्टील स्पैन का डेक शीट बिछाने और बोल्टिंग का काम पूरा हो गया है।करीब 26 हजार बोल्ट से तैयार इस स्पैन को जल्द ही रेलवे लाइन के ऊपर लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद एमजी रोड पर मेट्रो निर्माण का एक महत्वपूर्ण चरण पूरा हो सकेगा। पहले दूसरे कॉरीडोर के बारे में जानिये… दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक 15.4 किलोमीटर लंबा है। इसमें 14 एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाने हैं। कॉरिडोर के प्रायोरिटी स्ट्रेच आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक स्टेशन और सिविल संरचना का काम लगभग पूरा हो चुका है। वहीं, शेष हिस्से में भी निर्माण कार्य जारी है। 60 मीटर के स्पैन से पार होगी रेलवे लाइन एमजी रोड पर रावली क्रॉसिंग के पास रेलवे लाइन को पार करने के लिए सामान्य यू-गर्डर की जगह 60 मीटर लंबे स्टील स्पैन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तकनीक से कम जगह में अधिक दूरी को कवर किया जा सकेगा। स्पैन को उसकी असेंबली लोकेशन से ही रेलवे लाइन के ऊपर लॉन्च किया जाएगा। इससे रेलवे लाइन के ऊपर अलग-अलग हिस्सों में निर्माण करने की जरूरत नहीं होगी। पहले स्टील शीट, फिर होगी कंक्रीटिंग स्टील स्पैन में पारंपरिक तरीके से कंक्रीट का बेस बनाने के बजाय पहले स्टील की डेक शीट बिछाई जाती है। इसके ऊपर कंक्रीटिंग की जाती है। रावली स्पैन में डेक शीट बिछाने का काम पूरा हो चुका है। साथ ही स्पैन को जोड़ने के लिए की गई बोल्टिंग भी पूरी कर ली गई है। चार जगह बनेंगे स्टील स्पैन दूसरे कॉरिडोर में कुल चार प्रमुख स्थानों पर स्टील स्पैन का निर्माण किया जाना है। इनमें रावली क्रॉसिंग, सेंट जॉन्स क्रॉसिंग, भगवान टॉकीज और यमुना नदी शामिल हैं। इनमें रावली क्रॉसिंग का काम सबसे आगे है। कॉरिडोर-2 की खास बातें वहीं, मेट्रो का पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक 14 किलोमीटर लंबा है। इसमें 6 एलिवेटेड और 7 भूमिगत स्टेशन हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)