सीतापुर हादसे में दूसरे छात्र की भी मौत:बाइक की टक्कर में साथी की गई थी जान, परिवार का इकलौता बेटा था
सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में घायल दूसरे छात्र करन की भी मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में उसके साथी लवकुश की मौके पर ही जान चली गई थी। गंभीर हालत में करन को लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। मंगलवार शाम करीब 4 बजे उसका शव बीबीपुर गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मां बेटे के शव से लिपटकर बिलखती रही। पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की हुई थी टक्कर नैमिष थाना क्षेत्र के बीबीपुर निवासी रजनीश का 18 वर्षीय बेटा करन रामसेवक विष्णु गोपाल इंटर कॉलेज, कल्ली चौराहा में पढ़ता था। सोमवार को वह अपने साथी छात्र लवकुश के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान कल्ली चौराहे के पास साईं रामा पेट्रोल पंप के सामने उनकी बाइक की दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने लवकुश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, करन की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। मंगलवार दोपहर उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। शव गांव पहुंचा तो मां बेटे से लिपटकर रोने लगी मंगलवार शाम करीब 4 बजे करन का शव बीबीपुर गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां संजू बेटे का शव देखकर बदहवास हो गई और उससे लिपटकर बिलखने लगी। करन परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन है। पिता रजनीश ड्राइवरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ली कल्ली चौकी प्रभारी शिवम सिंह ने बताया कि मामले में ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है। जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)