लखीमपुर से हजारों कांग्रेसी लखनऊ जाएंगे:26 नवंबर को संविधान रक्षा मार्च में होंगे शामिल, पार्टी ने शुरू की तैयारियां

Nov 24, 2026 - 19:25
0
लखीमपुर से हजारों कांग्रेसी लखनऊ जाएंगे:26 नवंबर को संविधान रक्षा मार्च में होंगे शामिल, पार्टी ने शुरू की तैयारियां
लखीमपुर खीरी से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग 26 नवंबर को लखनऊ में होने वाले संविधान रक्षा मार्च में शामिल होंगे। कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष रियाज अहमद मोनू ने मंगलवार को दैनिक भास्कर से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मार्च उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय से निकलेगा। राहुल गांधी वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता उनके साथ मिलकर संविधान विरोधी ताकतों के खिलाफ संघर्ष करेंगे। मार्च की तैयारियों के लिए शहर के कांग्रेस कार्यालय में दोपहर को सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुटे। प्रदेश महासचिव और जिला प्रभारी अरशद खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी के मामले उजागर किए हैं। खुर्शीद ने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से मतदाता सूची से वोट काटे जा रहे हैं और चुनाव के बाद नाम फिर जोड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग संविधान की भावना के खिलाफ काम कर रहे हैं। उनके मुताबिक, 26 नवंबर को लखीमपुर खीरी से हजारों लोग लखनऊ पहुंचकर वोट रक्षक मार्च में शामिल होंगे। चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आजाद वेग ने कहा कि प्रकोष्ठ की ओर से जिले के अलग-अलग इलाकों से लोग लखनऊ पहुंचकर मार्च में शामिल होंगे। पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने लोगों से अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वोट रक्षक बनाने की पहल की है। मतदाता संबंधित वेबसाइट पर जाकर अपना वोट जांचें। वर्मा ने कहा कि अगर किसी का वोट गलत तरीके से काटा गया है, तो वह अपना वीडियो बनाकर वेबसाइट पर अपलोड करे। इससे उसकी मदद की जा सकेगी और मताधिकार की रक्षा होगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल, जिला प्रवक्ता रवि तिवारी, शहर अध्यक्ष रियाज अहमद, सिद्धार्थ त्रिवेदी, रवि त्रिवेदी, दीपक बाजपेयी, इकबाल अहमद, प्रेम वर्मा, नेहा चौधरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवाज खान, आनंद श्रीवास्तव, अब्दुल रहीम, एजाज अहमद, कैफ अंसारी सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User