8 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या:जंगल में मिला शव, किराएदार पर आरोप, पत्नी के साथ फरार

Nov 07, 2026 - 09:53
0
8 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या:जंगल में मिला शव, किराएदार पर आरोप, पत्नी के साथ फरार
बुलंदशहर में 8 साल की बच्ची से रेप के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। शुक्रवार को बच्ची अचानक लापता हो गई थी। परिजनों और पुलिस ने तलाश शुरू की तो घर से कुछ दूरी पर जंगल में उसका शव मिला। शुरुआती जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वारदात का आरोप पीड़ित परिवार के मकान में किराए पर रहने वाले युवक पर है। आरोपी अपनी पत्नी के साथ उसी मकान में रहता था और बच्ची के पिता के साथ नौकरी भी करता था। घटना के बाद से आरोपी पत्नी समेत फरार है। पुलिस और एसओजी की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। घटना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र की है। लापता होने के कुछ घंटे बाद जंगल में मिला शव घटना औद्योगिक क्षेत्र चौकी के अंतर्गत हुई। बच्ची के अचानक लापता होने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस और परिवार के लोगों ने मिलकर खोजबीन शुरू की। कुछ घंटे बाद घर से थोड़ी दूरी पर जंगल में बच्ची का शव मिला। किराएदार पर वारदात को अंजाम देने का आरोप पुलिस की शुरुआती जांच में पीड़ित परिवार के घर में किराए पर रहने वाले युवक का नाम सामने आया है। आरोपी अपनी पत्नी के साथ उसी मकान में रहता था। वह बच्ची के पिता के साथ ही नौकरी भी करता था। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है। वारदात के बाद पत्नी संग फरार हुआ आरोपी पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से आरोपी अपनी पत्नी के साथ घर से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसओजी की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य भी जुटा रही है। एसपी सिटी बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगाई गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User