आगरा के स्कूलों में बाल दिवस पर सजी महफिल:विद्यालय परिसर में बिखरे खुशियों के रंग, शिक्षकों की प्रस्तुतियों पर बच्चों में दिखा उत्साह

Nov 14, 2026 - 16:10
0
आगरा के स्कूलों में बाल दिवस पर सजी महफिल:विद्यालय परिसर में बिखरे खुशियों के रंग, शिक्षकों की प्रस्तुतियों पर बच्चों में दिखा उत्साह
आगरा में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों में बच्चों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्रों के समक्ष उन्हें पढ़ाने वाले शिक्षकों ने जब प्रस्तुति दी तो प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। शिक्षकों भी अपने स्कूल के दिनों को याद कर भावुक हुए। सीएफ एन्ड्रूज स्कूल बल्केश्वर के वातानुकूलित सभागार में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की स्मृति में बाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के सीएमडी डा. गिरधर शर्मा, प्रिंसिपल रुचि तनवर और वाइस प्रिंसिपल शिल्पा भाटिया ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी छात्रों को सम्मानित किया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने समूह नृत्यों के माध्यम से बच्चों का मनोरंजन किया। डा. गिरधर शर्मा ने अपने संबोधन में छात्रों से उज्ज्वल भविष्य के लिए स्वयं पर विश्वास रखने, अपनी खूबियों को निखारने और किताबी ज्ञान के साथ-साथ जीवनोपयोगी विधाएं सीखने की बात कही। उन्होंने बच्चों की फरमाइश पर फिल्मी गीत गाकर तालियां भी बटोरीं। मंच संचालन शिक्षिकाएं किरण वालेचा और आयुषी शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुनेश अग्रवाल, दिव्या कौर, जितेंद्र वर्मा, मंथन श्रीवास्तव, सचिन कश्यप, विभोर जैन, निखिल झा, वीर विक्रम, हरिओम सक्सेना, रोशनी जैन, रूचि कोहली, संजोली गुप्ता का योगदान रहा। वहीं, दयालबाग स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। संचालन फीनिक्स सदन की सदन प्रभारी नीमा साहनी ने किया। शिक्षकों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर बच्चे जमकर झूमे। डोरेमोन और मिकी माउस जैसे कार्टून पात्रों की उपस्थिति ने उत्साह को और बढ़ा दिया। निदेशक डा. सुशील गुप्ता ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर बच्चा अपनी विशिष्ट प्रतिभा के साथ अद्वितीय है। उन्होंने आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रिंसिपल सीमा सहजपाल ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मेहनत, अनुशासन और सदाचार का संदेश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User