अमहट घाट पर बना रही है पूजा की वेदियां:बस्ती में कल अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं

Nov 14, 2026 - 16:10
0
अमहट घाट पर बना रही है पूजा की वेदियां:बस्ती में कल अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं
बस्ती। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शहर के अमहटघाट पर तैयारियां तेज हो गई हैं। व्रत के दूसरे दिन शनिवार को घाट पर वेदियां बनाने का काम जारी रहा। रविवार को व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी, जबकि सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा। छठ पर्व को देखते हुए घाट पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वेदियां तैयार की जा रही हैं। पर्व नजदीक आने के साथ ही घाट पर लोगों की चहल-पहल भी बढ़ गई है। इसी बीच घाट पर छठ के पारंपरिक परिधान में दो युवतियां रील बनाती नजर आईं। बातचीत में उन्होंने अपना परिचय कंटेंट क्रिएटर के रूप में दिया। सिमरन ने बताया कि वह अभी छठ का व्रत नहीं रखती हैं, लेकिन शादी के बाद व्रत रखने की इच्छा है। उनके घर में मां छठ का व्रत करती हैं। उन्होंने बताया कि उनके कोई भाई नहीं था। मां ने छठी मईया से भाई की कामना की थी, जिसके बाद उन्हें भाई की प्राप्ति हुई। वहीं, दूसरी कंटेंट क्रिएटर दीपा ने बताया कि छठ पूजा करने और इस पर्व से जुड़ी रील बनाने की इच्छा उन्हें अमहटघाट तक ले आई। उन्होंने कहा कि व्रती महिलाओं को पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करते देखकर अच्छा लगता है। उन्होंने भी शादी के बाद छठ का व्रत रखने की इच्छा जताई। अमहटघाट पर छठ की तैयारियों के बीच आस्था, परंपरा और सोशल मीडिया का संगम भी देखने को मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User