बलिया में सब-इंस्पेक्टर ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी:चितबड़ागांव थाने में तैनात थे; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बलिया के चितबड़ागांव थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार प्रजापति (28) की शनिवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने धर्मापुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या की। घटनास्थल के पास उनकी बुलेट बाइक खड़ी मिली। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 11 महीने से चितबड़ागांव थाने में थे तैनात संदीप कुमार प्रजापति संतकबीरनगर जिले के बरांव गांव के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम रामाश्रय प्रजापति है। वह पिछले 11 महीने से चितबड़ागांव थाने में तैनात थे। लोको पायलट ने अगले स्टेशन पर दी सूचना एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7-8 बजे के बीच थाने को रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। धर्मापुर गांव के पास सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई। रेलवे के लोको पायलट ने अगले स्टेशन पर दी गई रिपोर्ट में घटना का जिक्र किया था। एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। एसपी डॉ. ईरज राजा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)