बलिया में 30 अक्टूबर को 8 तक के स्कूल बंद:वज्रपात और भारी बारिश की आशंका के चलते छुट्टी; शिक्षक-कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे

Oct 29, 2026 - 21:40
0
बलिया में 30 अक्टूबर को 8 तक के स्कूल बंद:वज्रपात और भारी बारिश की आशंका के चलते छुट्टी; शिक्षक-कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे
चक्रवाती तूफान अर्नब और भारी बारिश की आशंका के चलते बलिया में 30 अक्टूबर को नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह ने छुट्टी का आदेश जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ आंचलिक केंद्र की एडवाइजरी और जिलाधिकारी के निर्देश के बाद यह फैसला लिया गया। आदेश परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्व-वित्तपोषित मान्यता प्राप्त, CBSE, ICSE और अन्य बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। परिषदीय स्कूलों के जिन शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी जनगणना प्रशिक्षण या अन्य कार्यक्रमों में लगी है, वे तय जिम्मेदारी निभाएंगे। बाकी शिक्षक और कर्मचारी भी अपने कार्यस्थल पर मौजूद रहकर विभागीय और प्रशासनिक काम करेंगे। बीएसए ने आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User