बेटी पिता को खोजती रही, लावारिस में अंतिम संस्कार:गाजियाबाद में सड़क हादसे में हुई 69 साल के पुरुषोत्तम की मौत, IPS को जांच सौंपी
गाजियाबाद पुलिस की लापरवाही से 69 साल के पुरुषोत्तम यादव के शव को कंधा तक नसीब नहीं हुआ। बेटी व बेटा गुमशुदगी दर्ज कराकर अपने पिता को खोजती रहे। वहीं पुलिस ने लावारिस में अंतिम संस्कार करा दिया। पूरे मामले में वृद्ध की बेटी ने एडिशनल पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जहां आईपीएस अधिकारी को जांच सौंपी है। 1 अक्टूबर को पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी गाजियाबाद के वेव सिटी थानाक्षेत्र के लालकुआं निवासी पुरुषोत्तम यादव (69 साल) मानसिक रूप से परेशान थे। वह अचानक घर से लापता हो गए, जहां उनके बेटा व बेटी ने खूब तलाश किया, लेकिन वृद्ध का कोई पता नहीं चला। जिसके बाद उनके बेटे वरुण यादव ने लापता होने के 2 दिन बाद 1 अक्तूबर को वेव सिटी थाने में पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। जहां गाजियाबाद कमिश्नरेट के अन्य थानों के साथ आसपास के जिलों को भी सूचना दी गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। 2 अक्तूबर को पुरुषोत्तम यादव विजयनगर थानाक्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए। जहां बताया गया कि अज्ञात किसी वाहन नेटक्कर मारी। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल मदद को जिला अस्पताल MMG में भर्ती कराया था। वहां से उन्हें संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 6 अक्तूबर को उनकी मौत हो गई। विजयनगर पुलिस ने लावारिस में अंतिम संस्कार कराया इसके बाद विजयनगर पुलिस ने 7 अक्तूबर को वृद्ध के शव का पंचनामा भरकर पहचान कराने का प्रयास किया। पहचान न होने पर शव को लावारिस मान लिया और 10 अक्टूबर को शव का अंतिम संस्कार कराया। जहां से वृद्ध लापता हुए उस वेव सिटी से विजयनगर क्षेत्र की दूरी सिर्फ 8 किमी है। पूरे मामले में दोनों थाना पुलिस ने इस पर ध्यान नहीं दिया। शव की पहचान के प्रयास नहीं किए वेव सिटी पुलिस ने पुरुषोत्तम यादव की तलाश के लिए 6 अक्तूबर को विजयनगर थाने पहुंची। वहां आमद दर्ज कराने के साथ बुजुर्ग की गुमशुदगी से संबंधित नोटिस भी चस्पा किया गया। इसके बावजूद विजयनगर पुलिस ने नोटिस का संज्ञान नहीं लिया और न ही संबंधित थाने से संपर्क कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया। पूरे मामले में पुलिस ने लापरवाही की। जहां वृद्ध का बेटा और बेटी थाने में बरामदगी के लिए गुहार लगाते रहे। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई होगी एडिशनल पुलिस कमिश्नर मुख्यालय केशव कुमार चौधरी ने पूरे मामले में एसीपी कविनगर अभय राजेंद्र डागा को जांच सौंपी है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि गुमशुदगी की सूचना के बाद वृद्ध की पहचान क्यों नहीं की गई, नोटिस चस्पा होने के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई। पूरे मामले में विजयनगर पुलिस और वेव सिटी पुलिस की लापरवाही सामने आई है, जिसमें दोनों ही थाने सिटी के हैं। जिसमें अधिकारियों ने जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर जांच के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)