आज अखबार नहीं, सीतापुर की कल की बड़ी खबरें:दो सड़क हादसों में युवक की मौत, गांवों में दीपावली पर वेंकैया जलाई गई

Nov 09, 2026 - 10:20
0
आज अखबार नहीं, सीतापुर की कल की बड़ी खबरें:दो सड़क हादसों में युवक की मौत, गांवों में दीपावली पर वेंकैया जलाई गई
आज नो न्यूज पेपर डे है। अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप पर सीतापुर की कल की बड़ी खबरें पढ़िए… सीतापुर में दो सड़क हादसे, एक युवक की मौत; एक खाई में गिरकर घायल सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। एक हादसे में आशीष (25) की मौत हो गई, जबकि दूसरे में अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया। नसीराबाद के आशीष दीपावली का सामान लेने साइकिल से गुरसंडा बाजार गया था। लौटते समय पिसावां-कुतुबनगर मार्ग पर नसीराबाद मोड़ के पास वह मुड़ने लगा। तभी पीछे से आ रही डिजायर कार ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पढें पूरी खबर… मकान का छज्जा गिरने से महिला की मौत, परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से किया इनकार सीतापुर के मछरेहटा थाना क्षेत्र के सिसेंडी गांव में रविवार सुबह मकान का छज्जा गिरने से 60 साल की महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पढ़ें पूरी खबर… CNG वाहन और ट्रक की टक्कर में ड्राइवर घायल, 112 से सीएचसी ले जाया गया सीतापुर में रविवार देर रात सीएनजी वाहन और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसा रात करीब 12:30 बजे हुआ। दुर्घटना में सीएनजी वाहन का ड्राइवर घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही रेउसा इंस्पेक्टर हनुमंत तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ देर बाद तंबौर थाना इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पढ़ें पूरी खबर… सीतापुर के गांवों में दीपावली पर वेंकैया जलाई, लोगों ने अलाई-बलाई के जयकारे लगाए सीतापुर के सकरन के गांवों में दीपावली की शाम अलाई-बलाई की परंपरा निभाई गई। गांव के लोग अपने घरों से वेंकैया लेकर एक जगह जुटे और उन्हें जलाया। ग्रामीणों के मुताबिक, यह परंपरा कई सालों से चली आ रही है। दीपावली की शाम लोग वेंकैया बनाकर उस जगह ले जाते हैं, जहां होली जलाई जाती है। वहां पूरे गांव के लोग साथ मिलकर वेंकैया जलाते हैं और देवताओं के जयकारे लगाते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User