रामकोला में राष्ट्रीय एकता का लिया सामूहिक संकल्प:दीपावली पर मिट्टी के दीप जलाकर सरदार पटेल को अर्पित की श्रद्धांजलि

Nov 09, 2026 - 10:20
0
रामकोला में राष्ट्रीय एकता का लिया सामूहिक संकल्प:दीपावली पर मिट्टी के दीप जलाकर सरदार पटेल को अर्पित की श्रद्धांजलि
कुशीनगर के रामकोला में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पखवाड़े के तहत दीपावली पर रामकोला में विशेष आयोजन किया गया। नगर पंचायत के जय मां काली वार्ड स्थित मानकी शिक्षा निकेतन विद्यालय में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की जिला इकाई के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सरदार पटेल के चित्र के समक्ष मिट्टी के दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि डॉ. राघवेंद्र सिंह पटेल ने सरदार पटेल के विचारों और देश के एकीकरण में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने सरदार पटेल के बताए मार्ग पर चलने तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। आयोजन पीयूष पटेल और डॉ. विद्या पटेल के संयोजन में हुआ। इस दौरान ईश्वर चन्द्र पटेल, गणेश पटेल, जितेंद्र पटेल एडवोकेट, सुग्रीव पटेल, नरसिंह पटेल और गोविंद पटेल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User