आजाद नगर वार्ड में 160 मीटर सड़क का लोकार्पण:नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पलता मंगल, सभासद बृजेंद्र पटेल ने किया उद्घाटन

Nov 13, 2026 - 21:26
0
आजाद नगर वार्ड में 160 मीटर सड़क का लोकार्पण:नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पलता मंगल, सभासद बृजेंद्र पटेल ने किया उद्घाटन
महराजगंज के आजाद नगर वार्ड नंबर 15 में 160 मीटर लंबी सड़क का लोकार्पण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पलता मंगल और सभासद बृजेंद्र पटेल ने संयुक्त रूप से सड़क का उद्घाटन किया। सड़क बनने से वार्ड के लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने कहा कि इससे बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। इस मौके पर वार्ड निवासी वीरेंद्र कुमार, राजेश, ऋषभ और सुभाष सहित अन्य लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष और सभासद का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाओं के विकास से लोगों को लाभ मिलता है। स्थानीय लोगों ने वार्ड में आगे भी विकास कार्य जारी रहने की उम्मीद जताई। सभासद बृजेंद्र पटेल ने वार्ड के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User