आजम को अंतरिम जमानत मिलने पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई:रामपुर में बेटे अब्दुल्ला ने पोस्ट में लिखा- आज दिल को सुकून मिला
रामपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने पर सपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। कोर्ट से फैसले आने के बाद ही समर्थक जेल रोड के पास इकट्ठा हुए और एक-दूसरे के गले मिलकर बधाई दीं। वहीं, आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम ने फेसबुक पर भावुक पोस्ट लिखकर अल्लाह का शुक्र अदा किया। अब्दुल्ला ने लिखा- आज दिल को सुकून मिला अब्दुल्ला आजम ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'अल्लाह तेरा लाख-लाख शुक्र और एहसान है।' उन्होंने लिखा कि आज दिल को सुकून मिला और आंखों को राहत मिली है। आजम खां के लिए लगातार की जा रही दुआओं को भी नई उम्मीद मिली है। उन्होंने लिखा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट से पिता को अंतरिम जमानत मिलना राहत की खबर है। अदालत ने ईडी की गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर सवाल उठाए और जेल के गेट से गिरफ्तारी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा- उम्मीद का दामन कभी नहीं छोड़ा अब्दुल्ला आजम ने लिखा कि इंतजार में कई दिन और दुआओं में कई रातें गुजरीं, लेकिन उम्मीद का दामन कभी नहीं छोड़ा। इंसान को हर हाल में सब्र, हौसला और दुआ का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने आजम खां के समर्थकों का आभार जताते हुए उनके लिए सेहत, सलामती और परेशानियों से निजात की दुआ की। पोस्ट के आखिर में लिखा, 'आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे।' 31 अक्टूबर को ईडी ने किया था गिरफ्तार आजम खां को रामपुर जिला जेल से रिहाई के दौरान 31 अक्टूबर 2026 को ईडी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें गाजियाबाद ले जाकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से डासना जेल भेज दिया गया। तभी से वह डासना जेल में बंद हैं। अंतरिम जमानत मिलने के बाद अब बुधवार को उनकी रिहाई की संभावना जताई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)