महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया:कानपुर में डॉक्टरों और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप, संचालक मौके से चले गए
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बारासिरोही स्थित मां सरस्वती हॉस्पिटल में महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने डॉक्टरों और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना था कि डॉक्टरों और कर्मचारियों की लापरवाही से मरीज की मौत हुई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे।आरोप है कि हंगामा बढ़ने पर अस्पताल संचालक मौके से चले गए। अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। इससे परिजन उनसे संपर्क नहीं कर सके। हंगामे की सूचना पर कल्याणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल लापरवाही के आरोपों की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)