कानपुर कॉलेज में मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम:अरोमा उद्योग और स्वरोजगार पर चर्चा, आईपीआर पेटेंट की मिली जानकारी

Oct 28, 2026 - 14:44
0
कानपुर कॉलेज में मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम:अरोमा उद्योग और स्वरोजगार पर चर्चा, आईपीआर पेटेंट की मिली जानकारी
कानपुर के आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय में 27 से 31 अक्टूबर तक आयोजित मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत 28 अक्टूबर को अरोमा उद्योग के प्रबंधन, औद्योगिक विकास, बाजार प्रबंधन और बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) पर व्याख्यान हुए। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. अर्चना सक्सेना के निर्देशन में वनस्पति विज्ञान और रसायन विज्ञान विभाग ने किया। अतिथियों का स्वागत पुष्प कलिका देकर किया गया। डॉ. मनीष त्रिपाठी ने उद्यमिता और व्यवसाय निर्माण, डॉ. सुनील शुक्ला ने औद्योगिक व बाजार प्रबंधन तथा अनिल त्रिपाठी ने आईपीआर, पेटेंट और ट्रेडमार्क के महत्व की जानकारी दी। वक्ताओं ने अगरबत्ती और धूपबत्ती उद्योग में स्वरोजगार की संभावनाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में शैलजा सिंह, शिखा मिश्रा, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. सोनल मिश्रा और डॉ. सारिका यादव मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User