औरैया में 181 किलो से अधिक अवैध पटाखे बरामद:श्याम मिष्ठान भंडार के गोदाम से मिले, एक आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज

Oct 28, 2026 - 14:44
0
औरैया में 181 किलो से अधिक अवैध पटाखे बरामद:श्याम मिष्ठान भंडार के गोदाम से मिले, एक आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज
औरैया में कोतवाली पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने मंगलवार रात रुहाई मुहाल स्थित श्याम मिष्ठान भंडार के गोदाम से 181.590 किलोग्राम अवैध पटाखे और आतिशबाजी जब्त की। मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। बुधवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर अवैध विस्फोटक और पटाखों के भंडारण के खिलाफ अभियान चल रहा है। इसी दौरान 27 अक्टूबर की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि श्याम मिष्ठान भंडार के गोदाम में अवैध पटाखे रखे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने छापा मारा और वैभव गुप्ता (29) पुत्र रामप्रकाश गुप्ता को रात करीब 11:20 बजे हिरासत में लिया। तलाशी में आठ बोरियों में रखे 181.590 किलोग्राम पटाखे, फुलझड़ियां और रॉकेट मिले। पुलिस ने वैभव गुप्ता के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 5/9(ख)(2) के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस टीम में कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक मंगल सिंह और उपनिरीक्षक संजीव कुमार शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User