मिर्जापुर में सड़क हादसे में मां-बेटा और पोते की मौत:अज्ञात वाहन ने कुचला; पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से सड़क पर गिरे थे तीनों
मिर्जापुर के नरायनपुर में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में मां, बेटे और पोते की मौत हो गई। पीडब्ल्यूडी की खराब सड़क के गड्ढे में फिसलकर बाइक सवार तीनों गिरे, जिन्हें अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। मृतक मनोज चौहान (25) अपनी मां मुन्नी (45) और भतीजे श्रेयांस (3) के साथ रामनगर से अहरौरा स्थित अपने घर लौट रहे थे। नरायनपुर के पास आलूमिल के सामने हुए इस हादसे के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया। चौकी इंचार्ज आशीष सिंह ने बताया कि सड़क की खराब पटरी से बाइक अनियंत्रित होकर गिरी। मनोज अविवाहित था, टाइल्स मिस्त्री का काम करता था। पुलिस ने शिकायत पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोगों में इस घटना से गुस्सा है। उनका कहना है कि नरायनपुर तिराहे से पुलिस चौकी तक एक किलोमीटर सड़क एक साल से खराब है। शिकायत के बाद भी सिर्फ गिट्टी डालकर खानापूर्ति होती है, जिससे हादसे होते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)