सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत:पीलीभीत में 18 दिन पहले हुआ था हादसा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में 10 अक्टूबर को हुए सड़क हादसे में घायल मुकेश यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उनके बाइक सवार साथी दीपक की मौके पर जान चली गई थी। मुकेश का मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पताल में इलाज चल रहा था। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने जांच की बात कही है। मुकेश यादव 10 अक्टूबर को नवाबगंज से पूरनपुर में अपनी बहन के घर जा रहे थे। इसी बीच हादसे में टक्कर लगने से मुकेश घायल हो गए थे। मुकेश के चाचा जगपाल यादव ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के लिए उनसे 23 हजार और फिर 5 हजार रुपए मांगे गए। बुधवार सुबह मुकेश के पैर में दर्द होने पर डॉक्टर से इलाज को कहा गया। एक नर्स ने इंजेक्शन लगाया और इसके तुरंत बाद मुकेश की मौत हो गई। परिजनों ने इसे डॉक्टरों की लापरवाही बताया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)