पीलीभीत में नहर में मिला युवक का शव:पत्नी से विवाद के बाद लापता था, जेब से सल्फास पैकेट बरामद
पीलीभीत के जहानाबाद इलाके की कनकोर नहर में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान बरेली के कुंवरपुर गांव निवासी अनोखेलाल प्रजापति के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। युवक की जेब से सल्फास पाउडर का पैकेट मिला, जिससे जहर खाकर जान देने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने सुबह 10 बजे शव देखा। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि अनोखेलाल शराब पीने का आदी था। 25 अक्टूबर रविवार को ससुराल उमर्सर गांव में पत्नी से विवाद के बाद वह शाम को चला गया और तब से लापता था। सभी पहलुओं की जांच जारी मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने बताया कि कानूनी कार्रवाई शुरू कर सभी पहलुओं की जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)