गेट के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद, VIDEO:मैनपुरी में 20 से 25 हमलावरों ने दलित परिवार पर घर में घुसकर की मारपीट
मैनपुरी में घर के सामने गाड़ी खड़ी करने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने बाहर से 20-25 युवकों को बुलाकर परिवार पर हमला कर दिया। घर में घुसकर महिला, उसके पति और सास-ससुर के साथ मारपीट की गई। घटना 9 नवंबर की रात करीब 10 बजे की है। मारपीट का वीडियो बुधवार को सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पीड़िता कल्पना कुमारी निवासी प्रिया अग्रवाल मोहल्ला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले लोग उनके घर के मुख्य गेट के सामने गाड़ी खड़ी कर देते थे। इस बात का विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद पड़ोसियों ने अपने घर के तहखाने से कई युवकों को बाहर निकाला और कुछ बाहरी युवकों को भी बुला लिया। परिवार के लोगों को पीटा इसके बाद सभी ने मिलकर उनके परिवार पर हमला कर दिया। पीड़िता का कहना है कि मारपीट के दौरान आरोपी का बेटा गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुस आया और परिवार के लोगों को पीटा। कल्पना के मुताबिक, हमले में उनके पति की गर्दन पकड़कर दबाई गई, जिससे गर्दन में सूजन आ गई। उनके ससुर को घूंसा मारने के साथ पैर में लाठी मारी गई, जबकि सास के साथ भी मारपीट की गई। घटना के दौरान ईंट-पत्थर फेंके जाने की बात भी महिला ने कही है। पीड़िता ने दालचंद और उनके बेटों कुबेर, पंकज, नीशू और लालू को नामजद करते हुए अन्य युवकों पर हमले में शामिल होने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी परिवार को लगातार धमका रहे हैं। बच्चों के स्कूल जाने पर उन्हें रास्ते से उठा लेने और रात में दोबारा युवकों को बुलाकर हमला कराने की धमकी दी जा रही है। थाने और चौकी पर शिकायत की कल्पना का आरोप है कि घटना के बाद उसने थाने और चौकी पर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने दावा किया कि आरोपियों ने पुलिस को पैसे देने और अपनी पहुंच होने की बात कहकर उसे धमकाया। इसके बाद बुधवार को वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। कड़ी कार्रवाई करने की मांग की महिला ने कहा कि उसके परिवार के साथ भविष्य में कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी आरोपियों की होगी। फिलहाल महिला ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)