आशियाना में युवक से 3.43 लाख की साइबर ठगी:लिंक भेजकर ऐप इंस्टॉल कराया; डेढ़ महीने बाद केस दर्ज
आशियाना में ग्रीन गैस का भुगतान कराने के नाम पर साइबर ठगों ने एक युवक के खाते से 3.43 लाख रुपए निकाल लिए। घटना के करीब डेढ़ माह बाद शनिवार को आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। एलडीए कॉलोनी सेक्टर-आई निवासी चेतन प्रकाश सिंह के मुताबिक, उनका बचत खाता इंडसइंड बैंक की आशियाना शाखा में है। 5 अक्टूबर को उन्हें फोन आया कि ग्रीन गैस का भुगतान नहीं हुआ है। कॉल करने वाले ने लिंक भेजकर ऐप इंस्टॉल करने और भुगतान करने को कहा। लिंक से ऐप इंस्टॉल करने के करीब आधे घंटे बाद खाते से पैसे कटने के संदेश आने लगे। कुल 3.43 लाख रुपए खाते से निकल गए। इसके बाद चेतन प्रकाश सिंह ने बैंक, साइबर सेल और आशियाना थाने में लिखित शिकायत दी। आशियाना थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)