लखनऊ में 40 दिवसीय गायत्री अनुष्ठान पूरा हुआ:पंचकुंडीय महायज्ञ के बाद भंडारा, भक्तों ने समाज के कल्याण की कामना की
लखनऊ के गोमती नगर विस्तार के वैष्णव खंड में रविवार को 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। वैष्णव खंड स्थित परिसर में आयोजित यज्ञ में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां डालकर परिवार की सुख-समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना की। अनुष्ठान का समापन भंडारे के साथ हुआ। यह आयोजन श्रीराम प्रताप वर्मा की ओर से कराया गया। पांच यज्ञ कुंडों पर वैदिक विधि-विधान से हवन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने गायत्री महामंत्र का जाप करते हुए यज्ञ भगवान को आहुतियां अर्पित कीं। इस दौरान राजेंद्र और महेश शिकरवार ने तीन माला की आहुतियां डलवाईं। यज्ञ में गायत्री परिवार के अनुयायियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। गुरुदेव और माताजी के विचारों को किया याद आयोजन में पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के आध्यात्मिक विचारों और संदेशों को याद किया गया। श्रद्धालुओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में सकारात्मकता फैलाने का संकल्प लिया। भंडारे के साथ हुआ अनुष्ठान का समापन आयोजकों के मुताबिक, 40 दिनों तक चले इस अनुष्ठान में सवा लाख गायत्री महामंत्र का जाप किया गया। पूर्णाहुति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक ऊर्जा, परिवार की खुशहाली और लोक कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर गायत्री परिवार की वरिष्ठ कार्यकर्ता कमला यादव, डीके शर्मा, डीसी शर्मा सहित दिया टीम की पुष्पांजलि यादव, आकाश वर्मा और रंजन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)