बंद रेलवे-फाटक के नीचे से निकले सांसद करण भूषण, VIDEO:गोंडा में सोशल मीडिया पर यूजर्स बोले- रेलवे नियमों के उल्लंघन

Nov 22, 2026 - 21:46
0
बंद रेलवे-फाटक के नीचे से निकले सांसद करण भूषण, VIDEO:गोंडा में सोशल मीडिया पर यूजर्स बोले- रेलवे नियमों के उल्लंघन
गोंडा में कैसरगंज से भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने बंद रेलवे फाटक के नीचे से पैदल रेलवे ट्रैक को पार किया। शनिवार शाम करीब 4 बजे इसका वीडियो सामने आया है। सांसद अपने लोकसभा क्षेत्र के कलहंसन बरवलिया गांव में राजकिशोर सिंह के आवास पर आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उन्हें इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में भी पहुंचना था। वीडियो शहीद मर्द बाबा रेलवे क्रॉसिंग का बताया जा रहा है। इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोग रेलवे नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर सांसद अपनी लैंड क्रूजर गाड़ी से उतरते हैं। इसके बाद पहले अपने दो सुरक्षाकर्मियों को फाटक के नीचे से दूसरी तरफ भेजते हैं। फिर खुद भी फाटक के नीचे से निकलकर रेलवे ट्रैक पार कर जाते हैं। सांसद बोले- ट्रेन नहीं आ रही थी, मजाक में पार किया ट्रैक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सांसद करण भूषण सिंह ने सफाई दी। उन्होंने कहा, "उस समय ट्रेन नहीं आ रही थी और उसके आने में काफी देरी थी। हमने केवल मजाकिया अंदाज में रेलवे ट्रैक पार किया था और किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया। जब ट्रेन गुजर गई और रेलवे फाटक खुला, तभी हमारी गाड़ियों का काफिला दूसरी तरफ आया। इसके बाद हम गाड़ियों में बैठकर आगे रवाना हुए।" ट्रोलिंग पर उन्होंने कहा कि लोगों का काम ही ट्रोल करना है। उनके पास कोई और काम नहीं है। उन्होंने कहा कि वह रेलवे के सभी नियमों का सम्मान करते हैं। रेलवे अधिकारियों से नहीं हो सका संपर्क मामले पर रेलवे का पक्ष जानने के लिए उच्च अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके फोन रिसीव नहीं हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User