बुलंदशहर में 8 साल की मासूम से दरिंदगी की, मौत:बदायूं में पिता ने कहा- आरोपी चाउमीन का लालच देकर ले गया था, अंतिम संस्कार हुआ
बुलंदशहर में दरिंदगी के बाद 8 साल की मासूम की हत्या कर दी गई। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे बदायूं स्थित उसके पैतृक गांव पहुंचा। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बच्ची के अंतिम दर्शन के लिए घर पर ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई। कुछ देर घर पर शव रखने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग वापस बुलंदशहर रवाना हो गए। गांव में बच्ची के घर पर एहतियातन पुलिस तैनात है। पिता बोले- बेटी को लालच देकर ले गया था आरोपी बच्ची मूल रूप से बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। उसके पिता ने बताया- मेरी बेटी को शाम 6 बजे लालच में एक बंदा पकड़कर ले गया था। उसने चाउमीन दिलाई थी। बाद में कमरे के बराबर खाली प्लॉट में उसका शव मिला। हम सभी जगह ढूंढ आए थे, लेकिन हमें नहीं मिली। पुलिस वहां पहुंची तो उन्हीं को मिली। बच्ची की लाश पड़ी हुई थी। पुलिस वालों ने फोटो हमें दिखाया था। हमें न्याय चाहिए। होली के बाद परिवार बुलंदशहर चला गया था बच्ची के पिता साल 2025 में होली के बाद पत्नी और दोनों बच्चों के साथ बुलंदशहर चले गए थे। वहां सिकंदराबाद इलाके में रहकर काम कर रहे थे। परिवार में बच्ची के अलावा उसका पांच साल का छोटा भाई भी है। गांव में बच्ची के दादा-दादी ही रहते हैं। घटना के बाद से गांव में भी मातम पसरा है। अब पूरे मामले पर एक नजर बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात आठ साल की बच्ची की हत्या कर दी गई थी। उसका शव आधी रात करीब 2 बजे घर के पास खाली प्लॉट में मिला था। परिजनों ने बच्ची को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में पुलिस ने प्लॉट से शव बरामद किया। इस मामले में सिकंदराबाद की तेजसिंह कॉलोनी निवासी रवि कुमार के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)