अयोध्या दीपोत्सव पर गोंडा सीमा में 15 मिनट तक आतिशबाजी:सीएम योगी ने रिमोट से की शुरुआत, आसमान सतरंगी रोशनी से नहाया

Nov 07, 2026 - 21:04
0
अयोध्या दीपोत्सव पर गोंडा सीमा में 15 मिनट तक आतिशबाजी:सीएम योगी ने रिमोट से की शुरुआत, आसमान सतरंगी रोशनी से नहाया
अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान 30 लाख दीप प्रज्वलित कर नया विश्व रिकॉर्ड बनने की खुशी में गोंडा-अयोध्या सीमा पर स्थित पुराने सरयू पुल पर आतिशबाजी की गई। शनिवार रात 8:10 बजे से 8:25 बजे तक करीब 15 मिनट तक आसमान सतरंगी रोशनी से जगमगाता रहा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से रिमोट का बटन दबाकर आतिशबाजी का शुभारंभ किया। CM के बटन दबाते ही शुरू हुई आतिशबाजी अयोध्या में दीपोत्सव का नया कीर्तिमान स्थापित होने और मुख्यमंत्री को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र सौंपे जाने के बाद सरयू पुल पर पहले से लगाए गए हजारों पटाखे एक साथ दागे गए। आतिशबाजी का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग गोंडा की सीमा में जुटे। लोगों ने अपने मोबाइल फोन में इस भव्य नजारे को कैद किया। सुरक्षा कारणों से लोगों को पुराने पुल से दूर ही रोक दिया गया था। वहां से खड़े होकर लोगों ने आतिशबाजी का आनंद लिया। बिना पास अयोध्या की सीमा में नहीं मिला प्रवेश दीपोत्सव और आतिशबाजी को देखते हुए गोंडा-अयोध्या सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नवाबगंज समेत कई थानों की पुलिस और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था। कार्यक्रम से पहले सरयू पुल को सील कर दिया गया था। बिना वैध पास या अनुमति के किसी भी व्यक्ति और वाहन को अयोध्या की सीमा में प्रवेश नहीं दिया गया। एसपी ने खुद संभाली सुरक्षा व्यवस्था SP अभिषेक झा ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। बिना अनुमति किसी को भी अयोध्या की सीमा में प्रवेश नहीं दिया गया। एसपी ने खुद सीमा क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 2017 से चली आ रही आतिशबाजी की परंपरा दरअसल, गोंडा की सीमा पर वर्ष 2017 से हर साल दीपोत्सव के अवसर पर आतिशबाजी की जाती है। मान्यता है कि गोंडा की धरती भगवान राम की कर्मभूमि और अयोध्या उनकी जन्मभूमि है। ऐसी मान्यता है कि राजा दशरथ की गायें चरने के लिए गोंडा क्षेत्र में आया करती थीं। इसी परंपरा के तहत इस बार भी सरयू पुल पर आतिशबाजी की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User