जिले में दो दिन मनेगा भैया दूज का पर्व:सोनभद्र में भैया दूज पर गोवर्धन पूजा महिलाएं, सुख-समृद्धि की कामना

Nov 11, 2026 - 16:13
0
जिले में दो दिन मनेगा भैया दूज का पर्व:सोनभद्र में भैया दूज पर गोवर्धन पूजा महिलाएं, सुख-समृद्धि की कामना
सोनभद्र मे भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक भैया दूज पर्व बुधवार को जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। बहनों ने स्नान के बाद पूजा की थाली सजाई और पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। बुधवार को भी भैया दूज का पर्व मनाया भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति अपना स्नेह और सम्मान प्रकट किया। स्थानीय मान्यताओं और अलग-अलग पूजन परंपराओं के चलते जिले के कुछ स्थानों पर बुधवार को भी भैया दूज का पर्व मनाया जाएगा। इसके चलते जिले में दो दिनों तक त्योहार की रौनक बनी रहेगी। वहीं, कई स्थानों पर मंगलवार को गोवर्धन पूजा भी पारंपरिक तरीके से की गई। महिलाओं और बहनों ने घरों के आंगन तथा गली-मोहल्लों में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसे फूलों, रोली, अक्षत और दीपों से सजाया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के दौरान गोवर्धन भगवान की कथा सुनी गई और पारंपरिक रीति से परिक्रमा भी की गई। रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के घुवास, जोगियावीर,ब्रह्मबाबा मंदिर, रामजानकी मंदिर दंडइत बाबा सहित अन्य मंदिरों में महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजन किया। सुबह से ही मंदिर परिसरों में महिलाओं की आवाजाही बनी रही। महिलाएं पूजा की थाली लेकर पहुंचीं और परंपरागत तरीके से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करती हैं धार्मिक मान्यता के अनुसार गोवर्धन पूजा प्रकृति, गौवंश और अन्नकूट के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का पर्व है। वहीं भैया दूज पर बहनें भाइयों को तिलक लगाकर उनके सुखी और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करती हैं। पर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। मिठाई, फल, पूजा सामग्री और उपहारों की दुकानों पर लोगों की आवाजाही बनी रही। कुल मिलाकर जिले में भैया दूज और गोवर्धन पूजा को लेकर घरों से लेकर मंदिरों तक उत्सव का माहौल रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User